फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Africa: जोहानसबर्ग में हमलावरों की अंधाधुंध गोलीबारी में दो की मौत, छह लोग घायल

Sun, 15 Mar 2026 11:55 PM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानसबर्ग

सार

गैंग हिंसा से लंबे समय से प्रभावित एल्डोराडो पार्क इलाके में सेना के वाहनों के प्रवेश का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया, जिससे इस तैनाती को लेकर कई तरह की बहस भी छिड़ गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मुख्य आरोपी को छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग के दक्षिण में स्थित एल्डोराडो पार्क में शनिवार रात एक सामाजिक समारोह के दौरान आठ अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। गौतेंग प्रांतीय पुलिस के अनुसार हमलावर वारदात के बाद पैदल ही मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, घायल छह लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। गौतेंग प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता ब्रेंडा मुरीडिली के मुताबिक, “अब तक किसी भी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हुई है और इस चरण में हमले का मकसद भी अज्ञात है।” उन्होंने बताया कि संदिग्धों की तलाश जारी है और लोगों से जांच में पुलिस की मदद करने की अपील की है। 

ये भी पढ़ें: मिशिगन सिनेगॉग हमला: हमलावर के भाई को इस्राइल ने बताया हिजबुल्ला कमांडर, लेबनान एयरस्ट्राइक से जुड़ा कनेक्शन
विज्ञापन


सैन्य तैनाती के बावजूद हुआ बड़ा हमला
पुलिस ने कहा कि जिस किसी के पास भी इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो, वह क्राइम स्टॉप नंबर 0860010111 पर संपर्क करे या 'माईएसएपीएस' ऐप के जरिए गुमनाम सूचना दे सकता है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब सरकार ने एल्डोराडो पार्क और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने और चल रही जांच में मदद के लिए दक्षिण अफ्रीकी नेशनल डिफेंस फोर्स (एसएएनडीएफ) के जवानों सहित अतिरिक्त संसाधन तैनात किए हैं।

इसी से जुड़ी एक अन्य घटना में, 11 मार्च, 2026 को एसएएनडीएफ सैनिक 11 मार्च, 2026 को एल्डोरैडो पार्क और रिवरली समेत जोहानसबर्ग के कुछ हिस्सों में उतरे, जहां उन्होंने अपनी ताकत का साफ प्रदर्शन किया। यह तैनाती देशव्यापी योजना का हिस्सा है, जिसके तहत सैनिकों को दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा (एसएपीएस) की मदद के लिए लगाया गया है ताकि गैंगस्टर गतिविधियों, हिंसक अपराध और संगठित आपराधिक गतिविधियों पर काबू पाया जा सके।

पहले भी हो चुकी हैं गैंग हिंसा की घटनाएं
गैंग हिंसा से लंबे समय से प्रभावित एल्डोराडो पार्क इलाके में सेना के वाहनों के प्रवेश का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया, जिससे इस तैनाती को लेकर कई तरह की बहस भी छिड़ गई। इससे पहले 14 जून 2025 को जोहानसबर्ग के एल्डोराडो पार्क में एक मस्जिद के बाहर गोलीबारी की घटना में नौ लोगों को गोली मारी गई थी, जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।

मस्जिद के बाहर भी हो चुकी है गोलीबारी
रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना एक्सटेंशन-1 इलाके में रात करीब 9 बजे हुई थी। चार लोग मस्जिद के बाहर पांच अन्य युवकों के साथ खड़े थे, तभी एक सफेद ऑडी कार वहां से गुजरी और समूह पर गोलीबारी कर दी। एक अन्य घटना में, एल्डोराडो पार्क में एक व्यक्ति ने भीड़ पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Nepal: सुशीला कार्की बोलीं- सोचा नहीं था कि ओली हार जाएंगे, बालेन पर कही ये बात; बदलाव के नए दौर में नेपाल

पुलिस ने बताया कि 14 मई 2025 को वह व्यक्ति इलाके की एक टकशॉप के पास बैठे लोगों के समूह के पास पहुंचा और अचानक बिना किसी वजह के उनकी ओर गोली चलाने लगा। इसके अलावा, जोहानसबर्ग के एल्डोराडो पार्क में सिटी पावर के सुरक्षा अधिकारियों और एक संदिग्ध के बीच गोलीबारी हुई, जब वह व्यक्ति बिजली के केबल चोरी करने की कोशिश कर रहा था। इस मुठभेड़ में संदिग्ध को गोली लगी और उसकी मौत हो गई, जबकि उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया।

(इनपुट आईएएनएस से)

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें