फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Africa Accident: दक्षिण अफ्रीका में बड़ा सड़क हादसा, खनन कंपनी के 20 लोगों की मौत

Mon, 18 Sep 2023 04:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

दक्षिण अफ्रीका में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक खनन कंपनी डी बीयर्स के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक खनन कंपनी डी बीयर्स के कर्मचारी हैं। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के उत्तरी प्रांत लिम्पोपो के एक परिवहन अधिकारी वोंगानी चाउके ने बताया कि देश के सबसे बड़े हीरे की खदान वेनेशिया के कर्मचारी बस में बैठे थे। बस खदान से सिर्फ 25 किलोमीटर दूर मुसियान गांव पहुंची ही थी कि तभी वह एक लॉरी से टकरा गई। हालांकि, बस और लॉरी की भिड़ंत किस वजह से हुई यह अबतक सामने नहीं आ सका है। 

विज्ञापन


बता दें, वेनेशिया खदान बोत्सवाना और जिम्बाब्वे की सीमा पर स्थित है। खदान को 30 वर्षों से भी अधिक समय से डी बीयर्स समूह द्वारा संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें