फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने जारी किया जिंबाब्वे की पूर्व फर्स्ट लेडी का गिरफ्तारी वारंट

Thu, 20 Dec 2018 01:56 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Grace Mugabe
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीकी अधिकारियों ने जिंबाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति राबर्ट मुगाबे की पत्नी ग्रेस मुगाबे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस के बिग्रेडियर विष्णु नायडू के मुताबिक, जिंबाब्वे की पूर्व फर्स्ट लेडी के खिलाफ जोहानसबर्ग में 13 अगस्त 2017 को एक होटल में एक महिला मॉडल गेब्रिएला एंजेल्स पर हमला करने का आरोप है। मैं ग्रेस मुगाबे के खिलाफ पिछले बृहस्पतिवार को गिरफ्तारी वारंट जारी करने की पुष्टि करता हूं। हम इंटरपोल प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं।

विज्ञापन


ग्रेस के खिलाफ यह वारंट एक लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद जारी किया गया है, जिसमें इस साल एक दक्षिण अफ्रीकी अदालत ने निर्णय दिया था कि सरकार ने कथित हमले की पहली बार रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गैरकानूनी तरीके से मुगाबे को राजनयिक छूट प्रदान की थी। बता दें कि ग्रेस उस समय जिंबाब्वे के राष्ट्रपति पद पर मौजूद राबर्ट के साथ दक्षिण अफ्रीका आई हुई थीं, जिन्हें दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में एक क्षेत्रीय सम्मेलन में हिस्सेदारी करनी थी। 

हमले की घटना के बाद अभियोजन का नोटिस मिलने पर भी दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने ग्रेस मुगाबे को जिंबाब्वे लौटने की अनुमति दे दी थी। वह वारंट जारी किए जाने को ग्रेस और राबर्ट मुगाबे के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है, जो पिछले साल नवंबर में जबरन राष्ट्रपति पद से हटाए जाने के बाद अधिकतर मौकों पर बेहद लो-प्रोफाइल जिंदगी जीते ही दिखाई दिए हैं। एकसमय जिंबाब्वे की सत्ता पर अजेय कब्जा रखने वाले 94 वर्षीय राबर्ट इस समय बुरी तरह बीमार चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें