दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के एक युवा दंपती जहीर सारंग और नबीलाह खान की बाथरूम के शॉवर में करंट लगने से मौत हो गई। दो सप्ताह पहले ही इनकी शादी हुई थी।
उनका शव बरामद कर उन्हें सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है। माना जा रहा है कि शॉवर का नल छूने पर पहले पत्नी को करंट लगा और फिर जब पति ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसकी भी करंट लगने से मौत हो गई।
पुलिस प्रवक्ता कप्तान मवेला मसोंदो ने दोनों की मौत की पुष्टि की और बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का उचित कारण पता चल पाएगा। जोहानिसबर्ग, सिटी पॉवर में बिजली प्राधिकरण ने भी मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में दैनिक बिजली की कटौती और बुनियादी ढांचे को बनाए रखने में सिटी पॉवर की कथित अक्षमता को दोषी ठहराया है।