दक्षिण अफ्रीका की पुलिस ने बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार के आरोप में एक वरिष्ठ सांसद और पूर्व सुरक्षा मंत्री को गिरफ्तार किया। हाल के वर्षों में अपने तरह की यह पहली हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी है। पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के करीबी सहयोगी बोंगानी बोंगो पर 2017 में संसदीय जांच में राज्य के स्वामित्व वाली बिजली उपयोगिता सरकारी कंपनी एस्कोम मामले में वकील को रिश्वत देने का आरोप है।