फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Attack: बेटे को फंसाया जा रहा- सैफ पर हमले के आरोपी के पिता का दावा; सरकार व भारतीय दूतावास से लगाई गुहार

Fri, 24 Jan 2025 09:48 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम के पिता ने दावा किया है कि, उनके बेटे को फंसाया जा रहा है। वे अपने बेटे की रिहाई के लिए जल्द ही उस देश के विदेश मंत्रालय और भारतीय उच्चायोग से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन
सैफ का हमलावर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के आरोपी बांग्लादेशी व्यक्ति के पिता अपने बेटे की रिहाई के लिए जल्द ही उस देश के विदेश मंत्रालय और भारतीय उच्चायोग से संपर्क करेंगे, जिसका दावा है कि उसे अज्ञात कारणों से फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन


'सीसीटीवी में दिख रहा व्यक्ति शरीफुल नहीं है'
आरोपी शरीफुल इस्लाम के पिता मोहम्मद रूहुल ने बांग्लादेश से फोन पर पीटीआई को दिए 12 मिनट के साक्षात्कार में बताया कि उनके बेटे के पास भारत में रहने के लिए उचित दस्तावेज नहीं थे और वह हमेशा गिरफ्तार होने के डर में रहता था। उन्होंने आरोप लगाया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिख रहा व्यक्ति शरीफुल नहीं है और उन्होंने कहा कि उनके बेटे को फंसाया जा रहा है।

'बेटे के रिहाई के लिए बांग्लादेश विदेश मंत्रालय से संपर्क करूंगा'
रूहुल ने आगे कहा, 'मैं बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय से संपर्क करूंगा और अपने बेटे की रिहाई के लिए ढाका में भारतीय उच्चायोग से भी मदद मांगूंगा।' उन्होंने दावा किया कि उन्हें अपने बेटे की गिरफ्तारी के बारे में फेसबुक और समाचार चैनलों के माध्यम से पता चला और उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस ने उनसे संपर्क नहीं किया है। उन्होंने खुलासा किया कि शरीफुल पिछले साल मार्च के आखिरी सप्ताह और अप्रैल के पहले सप्ताह के बीच भारत में आया था।
विज्ञापन


अदालत ने 29 जनवरी तक बढ़ाई शरीफुल की हिरासत
इसी बीच मुंबई की एक अदालत ने शुक्रवार को शरीफुल की पुलिस हिरासत 29 जनवरी तक बढ़ा दी, जिसे पिछले हफ्ते सैफ अली खान के घर में डकैती के प्रयास के दौरान कथित तौर पर चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने अदालत को बताया कि उसे यह पता लगाने के लिए व्यक्ति का चेहरा पहचानना पड़ा कि क्या वह बांद्रा में अभिनेता की इमारत से सीसीटीवी फुटेज में देखा गया व्यक्ति है।

पुलिस का दावा, पिता ने बताया ऐसा है बेटा
पुलिस ने पहले कहा था कि ठाणे शहर से गिरफ्तार किए गए शरीफुल ने पिछले साल अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद अपना नाम बदलकर विजय दास रख लिया था। वहीं आरोपी के पिता रूहुल ने दावा किया कि चाकू से हमला करने की घटना में उनका बेटा शामिल नहीं था, उन्होंने कहा कि शरीफुल के लिए सैफ अली खान जैसे बड़े सितारे के घर में घुसकर ऐसा अपराध करना संभव नहीं था। रुहुल ने कहा, 'हमने जो वीडियो फुटेज देखी, उसमें (फुटेज में) व्यक्ति के भौंहों तक बाल थे। मेरा बेटा अपने बाल ऐसे नहीं रखता। वह 30 साल का है और उसने कभी इतने लंबे बाल नहीं रखे, किशोरावस्था में भी नहीं।' उन्होंने कहा कि भारत एक बहुत बड़ा देश है, यह बहुत संभव है कि एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से मिलता-जुलता हो। 'लेकिन (आरोपी) व्यक्ति की सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरें जो मैंने देखीं, वे मेरे बेटे से मेल नहीं खातीं।'

'बीएनपी का सदस्य भी है शरीफुल इस्लाम'
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके बेटे को 'तीसरे पक्ष' की तरफ से फंसाया जा रहा है। 'यह एक साजिश हो सकती है।' मोहम्मद रूहुल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) यूनियन का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं। उनके सबसे बड़े बेटे बीएनपी के संगठन सचिव हैं जबकि शरीफुल पार्टी के सदस्य है। उन्होंने कहा कि शरीफुल मुंबई में एक होटल में काम करता था। रूहुल ने कहा कि जनवरी 2024 में हसीना के फिर से चुने जाने के कारण शरीफुल को बांग्लादेश छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें