2017 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार के लिए जापानी मूल के ब्रिटिश लेखक कजुओ इशिगुरो को चुना गया है। कजुओ का सबसे चर्चित नोबेल The Remains of the Day है जो साल 1989 में प्रकाशित हुआ था। नोबेल पुरस्कार कमेटी ने कजुओ के नाम की घोषणा करते हुए उनकी कई चर्चित कृतियों और उपन्यासों की जानकारी दी।
आइए आपको साहित्य के नोबेल से जुड़ीं कुछ खास जानकारी से रूबरू कराते हैं...1901 में साहित्य का नोबेल देने की शुरुआत हुई। तब से अब तक 113 साहित्याकारों को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है। सात मौकों पर 1914, 1918, 1935, 1940, 1941, 1942 और 1943 में इस पुरस्कार की घोषणा नहीं हुई।
चार बार इस अवार्ड को संयुक्त रुप से दिया गया। 1904 में फ्रैडरिक मिस्ट्रल और जोश इशेगारे, 1917 में कार्ल जेलरअप और हैनरिक पोन्टोपिडेन, 1966 में शैमुल एगनॉन और नैली शाश्स और 1974 में आयविंड और हैरी मार्टिंसन को साहित्य का नोबेल संयुक्त रूप से दिया गया।