फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमालिया: सेना के दो शिविरों और एक अन्य जगह पर विस्फोट, नौ सैनिक समेत 15 की मौत

Sun, 04 Apr 2021 01:07 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, मोगादिशु

सार

  • आत्मघाती हमलावर ने राजधानी मोगादीशु में किया विस्फोट, छह की मौत
  • सेना के दो शिविरों में एक ही समय पर विस्फोट में नौ सैनिकों की मौत, हमले की जिम्मेदारी कट्टरपंथी समूह अल-शबाब ने ली
विज्ञापन
सोमालिया में हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमाली सेना के दो शिविरों में शनिवार को एक ही समय पर हुए विस्फोट में कम से कम नौ सैनिकों की मौत हो गई। सेना ने मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि हमलावरों को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी कट्टरपंथी समूह अल-शबाब ने ली है।

विज्ञापन


इस बीच एक अन्य घटना में एक आत्मघाती हमलावर ने राजधानी मोगादीशु में विस्फोट किया जिससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

स्थानीय मीडिया से बातचीत में सोमाली नेशनल आर्मी के जनरल ओदावा यूसूफ रागेह ने सेना के दो शिविरों में हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि अल-शबाब को भारी नुकसान उठाना पड़ा है और वे कुछ मरे अपने कमांडरों का शव भी नहीं ले जा सके। उन्होंने बताया कि सेना भागे हुए हमलावरों का पीछा कर रही है।
विज्ञापन


सरकार की पैदल सेना के कमांडर जनरल मोहम्मद ताहिल बिहली ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया, हमारे नौ सैनिकों की मौत हुई और 11 अन्य घायल हो गए। हमने शबाब के 60 मिलिशिया को एक स्थान पर जबकि 17 को अन्य शिविर के निकट मार गिराया। वहीं अल-शबाब के प्रवक्ता शेख अब्दुल्लाजीज अल-मुसाब ने कहा कि समूह ने 47 सरकारी सैनिकों को मार गिराया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें