फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माली में सैन्य विद्रोहियों ने राष्ट्रपति को बनाया बंधक, बंदूक की नोक पर जबरन लिया इस्तीफा

Wed, 19 Aug 2020 07:20 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बमाको (माली)
विज्ञापन
माली के राष्ट्रपति इब्राहिम बॉबकार कीटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

माली में बढ़ते सैन्य विद्रोह के बाद राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि सैनिकों ने राष्ट्रपति को बंदूक की नोक पर हिरासत में ले लिया था और इसी के बाद उन्हें मजबूरन इस्तीफा देना पड़ा।

विज्ञापन


माली में मंगलवार को ही सैन्य विद्रोह के बाद तख्तापलट के आसार बढ़ गए थे। मंगलवार को विद्रोही सैनिकों ने राजधानी से कई वरिष्ठ नागरिकों और सैन्य अधिकारियों को बंधक बना लिया और अपने ठिकानों पर ले गए। इसके अलावा विद्रोही सैनिकों ने राष्ट्रपति भवन का घेराव किया और फिर राष्ट्रपति को भी बंदूक की नोक पर हिरासत में ले लिया।

उधर, सैन्य विद्रोह की खबर के बाद सैकड़ों सरकार विरोधी लोग सड़कों पर उतर आए थे और राजधानी के सेंट्रल स्क्वायर पर जश्न का माहौल बन गया। इन लोगों ने कहा कि अब सही वक्त है सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। रक्षा सूत्रों ने भी सैन्य विद्रोह की पुष्टि की है। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिली कि कौन और कितने अधिकारियों को बंधक बनाया गया।
विज्ञापन


अभी यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि इसमें कितने सैनिक शामिल थे। वहीं सेना के प्रवक्ता ने राजधानी से 15 किलोमीटर की दूरी पर कट्टी स्थित सेना के अड्डे पर गोलीबारी की पुष्टि की लेकिन इससे अधिक कोई जानकारी नहीं दी। इससे पहले 2012 में कट्टी बेस पर विद्रोह के कारण एक तख्तापलट हुआ था जिसमें तत्कालीन राष्ट्रपति अमादौ तौमानी तौरे को हटना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें