फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खगोलीय घटना: पृथ्वी की ओर आते-आते 21% फैला सूर्य का चुंबकीय बादल, वैज्ञानिकों को चौंकाया

Fri, 26 Jun 2026 07:00 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला नेटवर्क, वॉशिंगटन।

सार

सूर्य से निकला एक विशाल चुंबकीय बादल पृथ्वी की ओर बढ़ते समय सामान्य से कहीं अधिक तेजी से फैल गया, जिसे वैज्ञानिकों ने 'सुपर एक्सपेंशन' नाम दिया है। शोध में पाया गया कि कम दूरी तय करने के दौरान इसका आकार 21 प्रतिशत बढ़ गया। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
अंतरिक्ष मौसम की भविष्यवाणी को मिलेगी नई दिशा - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूर्य से निकला एक विशाल चुंबकीय बादल पृथ्वी की ओर बढ़ते समय अचानक सामान्य से कहीं अधिक तेजी से फैल गया। वैज्ञानिकों ने इस दुर्लभ घटना को सुपर एक्सपेंशन नाम दिया है। नवंबर 2021 में हुई इस घटना के अध्ययन से पता चला कि केवल 2.1 करोड़ किलोमीटर की यात्रा के दौरान बादल का आकार 21 प्रतिशत बढ़ गया।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं का मानना है कि यह खोज अंतरिक्ष मौसम को बेहतर ढंग से समझने, सौर तूफानों की अधिक सटीक भविष्यवाणी करने और उपग्रहों, संचार नेटवर्क तथा बिजली ग्रिड जैसी महत्वपूर्ण प्रणालियों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा सकती है। यह अध्ययन रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के शोध प्रकाशन में प्रकाशित हुआ है। 

शोध का नेतृत्व अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ आयोवा के वैज्ञानिकों ने किया है, जिन्होंने सूर्य से निकले चुंबकीय बादल के व्यवहार में हुए इस असामान्य बदलाव का विस्तृत विश्लेषण किया। सूर्य पर समय- समय पर शक्तिशाली विस्फोट होते हैं, जिन्हें कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) कहा जाता है। इन विस्फोटों के दौरान अत्यधिक गर्म और चुंबकीय गुणों वाला प्लाज्मा बड़ी मात्रा में अंतरिक्ष में निकलता है। यही प्लाज्मा आगे चलकर चुंबकीय बादल का रूप लेता है। यदि ऐसा बादल पृथ्वी की दिशा में बढ़ता है तो वह उपग्रहों, जीपीएस सेवाओं, रेडियो संचार, अंतरिक्ष यानों और बिजली ग्रिड पर असर डाल सकता है। इसी कारण वैज्ञानिक लगातार इन पर नजर रखते हैं। जिस चुंबकीय बादल का अध्ययन किया गया, वह चार और पांच नवंबर 2021 को सूर्य पर हुए एक बड़े विस्फोट से बना था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Netra AEW&C: आसमान में भारत की तीसरी आंख और पैनी हुई, स्वदेशी रडार नेत्र को मंजूरी; जानें क्या है खासियत?
विज्ञापन


अलग-अलग अंतरिक्ष यानों ने किया रिकॉर्ड 
विस्फोट से बने बादल को पृथ्वी की ओर बढ़ते समय दो अलग- अलग अंतरिक्ष यानों ने रिकॉर्ड किया। सबसे पहले सोलर ऑर्बिटर ने इसे सूर्य और पृथ्वी के बीच लगभग 0.84 खगोलीय इकाई (एयू) की दूरी पर देखा। इसके बाद विंड अंतरिक्ष यान ने इसे लगभग 0.98 एयू की दूरी पर दर्ज किया। दोनों अंतरिक्ष यान लगभग एक ही सीध में थे, जिससे वैज्ञानिकों को एक ही चुंबकीय बादल में समय के साथ होने वाले बदलावों का सटीक अध्ययन करने का दुर्लभ अवसर मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें