पेड्रो सांचेज पत्नी के साथ (फाइल फोटो)
- फोटो : Social media
संसद में बहुमत मिलने के बाद समाजवादी नेता पेड्रो सांचेज को फिर से स्पेन का प्रधानमंत्री चुना गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने स्पेनिश समकक्ष पेड्रो सांचेज को दोबारा निर्वाचित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि स्पेन सरकार के अध्यक्ष के रूप में आपके दोबारा चुने जाने पर आपको हार्दिक बधाई। भारत-स्पेन संबंधों को और मजबूत करने, उज्ज्वल भविष्य के लिए दोस्ती और सहयोग के हमारे बंधन को बढ़ावा देने के लिए तत्पर हूं।