फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ब्राजील में संचालन बंद करेगा; कंपनी ने कहा- शीर्ष न्यायाधीश डरा, धमका रहे

Sun, 18 Aug 2024 06:36 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया

सार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का संचालन अब ब्राजील में नहीं होगा। कंपनी ने ब्राजील के शीर्ष न्यायाधीश पर परेशान करने और धमकाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
एक्स - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने शनिवार को कहा कि वह ब्राजील में अपना परिचालन तत्काल प्रभाव से बंद कर रहा है। इसके लिए कंपनी ने ब्राजील के शीर्ष न्यायाधीश एलेक्जेंडर डी मोरेस को दोषी ठहराया।

विज्ञापन


एक्स की ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स टीम ने अपने आधिकारिक हैंडल @GlobalAffairs से पोस्ट करते हुए अलेक्जेंड्रे डी मोरेस पर सेंसरशिप आदेशों का पालन न करने पर ब्राजील में उनके कानूनी प्रतिनिधि को गिरफ्तारी की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कानून का पालन करने के बजाय, मोरेस ने ब्राजील में उनके कर्मचारियों को धमकाया, और उनके कार्यों को लोकतांत्रिक शासन के साथ असंगत बताया है।

इसके साथ ही कंपनी ने मोरेस द्वारा हस्ताक्षरित एक दस्तावेज की तस्वीर भी साझा की है। इस तस्तावेज में कहा गया है कि अगर मोरेस के आदेशों का पूरी तरह पालन नहीं किया गया तो एक्स प्रतिनिधि राचेल नोवा कॉन्सेइकाओ के खिलाफ 20,000 रियास का जुर्माना और गिरफ्तारी का आदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


एक बयान में, एक्स की ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स टीम ने कहा, "पिछली रात, अलेक्जेंड्रे डी मोरेस ने ब्राजील में हमारे कानूनी प्रतिनिधि को धमकी दी कि अगर हम उनके सेंसरशिप आदेशों का पालन नहीं करेंगे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके अनुचित आदेश को उजागर करने के लिए हम यहां साझा कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में हमारी कई अपीलों पर सुनवाई नहीं होने, ब्राजील की जनता को इन आदेशों के बारे में सूचित नहीं किए जाने और हमारे ब्राजीलियाई कर्मचारियों के पास इस बात पर कोई जिम्मेदारी या नियंत्रण नहीं होने के बावजूद मोरेस ने हमारे कर्मचारियों को धमकी दी है। ब्राजील कानून या उचित प्रक्रिया का सम्मान करने के बजाय मनमाने ढंग से आदेश दिया है।"

ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स ने आगे लिखा, "परिणामस्वरूप, अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए, हमने ब्राजील में अपना परिचालन बंद करने का निर्णय लिया है, जो तुरंत प्रभाव से लागू होगा। एक्स सेवा ब्राजील के लोगों के लिए उपलब्ध है। हमें गहरा दुख है कि हमें ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया है। जिम्मेदारी पूरी तरह से एलेक्जेंडर डी मोरेस की है। उनके कार्य लोकतांत्रिक सरकार के साथ असंगत हैं, ब्राजील के लोगों के पास एक विकल्प है - लोकतंत्र, या एलेक्जेंडर डी मोरेस।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें