सोशल मीडिया लोकतंत्र के लिए ताकत है या खतरा? प्यू के सर्वे में दुनिया के 37 देशों में इस सवाल पर लोगों की राय बंटी नजर आई। भारत में 66% लोग इसे फायदेमंद मानते हैं। पढ़िए रिपोर्ट
डिजिटल क्रांति के इस दौर में यह राय भी बनती जा रही है कि सोशल मीडिया लोकतंत्र के लिए खतरा बनता जा रहा है। प्यू के ताजा सर्वे के मुताबिक, दुनियाभर के 35% लोग मानते हैं कि सोशल मीडिया ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है। वहीं, 55% लोग मानते हैं कि यह लोगों को जागरूक बनाने के साथ राजनीति में अपनी बात रखने का मंच देता है। यह सर्वे 37 देशों में किया गया।
विज्ञापन
नतीजे बताते हैं कि अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड जैसे उच्च आय वाले देशों में आधे से अधिक लोगों का स्पष्ट मानना है कि सोशल मीडिया लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहा है। अमेरिका में तो 64% वयस्क इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक मानते हैं।