फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजरायली बच्चों का गणित सुधारेंगे सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड, निवेशकों को मुनाफे की उम्मीद

Wed, 17 Jul 2019 07:44 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
इजरायल में बच्चों का गणित सुधारने के लिए सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड जारी किए गए हैं। यह अपने आप में एक अनूठा प्रयोग है जिसका मकसद उच्च कक्षाओं में पढ़ रहे बच्चों की गणित में रुचि बढ़ाना है। इसकी शुरुआत इजरायल के राहत शहर से की गई है जहां गणित पढ़ने वाले बच्चों की संख्या महज 15 फीसदी है।
विज्ञापन

 
बच्चों में गणित और कंप्यूटर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के मकसद से इजरायल की सोशल फाइनेंस इस्राइल (एसएफआई) नामक संस्था ने इस कार्यक्रम की पहल की है। इसके तहत सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड जारी किए जा रहे हैं जिसमें निवेशकों को भी भारी फायदे की उम्मीद है। हालांकि इस बॉन्ड का रिटर्न संख्या में होने वाली बढ़ोतरी पर ही निर्भर करेगा। 

एसएफआई ने अब तक लगभग 85 करोड़ रुपये सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड के लिए जमा कर लिए है, जिन्हें ‘पे फॉर सक्सेज’ प्रोजेक्ट के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा एसएफआई ने मिजरही तेफाहोत बैंक सहित सात निवेशकों से सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड के जरिए 100 करोड़ से भी ज्यादा रुपये जमा किए हैं। इन पैसों को इजरायल का शिक्षा मंत्रालय कार्यक्रम की सफलता के हिसाब से निवेशकों को वापस करेगा।

क्या है सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड

साधारण बॉन्ड में जब निवेशकर्ता बॉन्ड खरीदता है तो वो उसके लिए एक निश्चित राशि के बदले उसे निश्चित समय के बाद तय दर का रिटर्न मिलता है। बॉन्ड जारी करने वाली संस्था निवेशक से मिले इस पैसे का निवेश शेयर बाजार, जमीन खरीदने या किसी स्टार्ट अप में इस्तेमाल करती है। 
विज्ञापन


इस निवेश से आने वाले पैसे में से अपना मुनाफा कमाने के बाद संस्था निवेशक को तय राशि वापस करती है। लेकिन सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड में रिटर्न की कोई गारंटी नहीं है। सोशल रिटर्न बॉन्ड में संस्था सामाजिक सरोकार के लिए बॉन्ड जारी करती है, जिसमें निवेशकों के पैसे के मूलधन तक की वापसी की कोई गारंटी नहीं होती।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें