फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snow Storm in Japan: बर्फीले तूफान की चपेट में जापान, 17 लोगों की मौत, कई घायल

Mon, 26 Dec 2022 04:34 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

सर्दी के मौसम में जापान में भारी बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। जिससे जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बर्फीले तूफान के कारण अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Heavy snow in Japan - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की तरह जापान भी बर्फीले तूफान की चपेट में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सर्दी के मौसम में जापान में भारी बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। जिससे जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बर्फीले तूफान के कारण अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है और 90 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं, कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, भीषण सर्दी के बीच बीते एक सप्ताह से जापान के उत्तरी हिस्सों में भारी बर्फबारी हो रही है। अधिकांश सड़कें बर्फ की चादर से ढक गई है, जिससे सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। डिलीवरी सेवाएं भी बुरी तरह बाधित हुई हैं।  शनिवार तक 11 लोगों की मौत हो गई थी।

लोगों से बर्फ हटाने के दौरान सावधानी बरतने की अपील
आपदा प्रबंधन एजेंसी ने सोमवार को बताया कि क्रिसमस के अवसर पर बीते दो दिनों में भारी बर्फबारी हुई और सोमवार सुबह तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 पहुंच गई और 93 लोग घायल हुए हैं। इनमें अधिकांश मौतें घर की छतों से बर्फ फिसलने के कारण हुए हादसों में हुई। वहीं स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में निवासियों से छतों से बर्फ हटाने के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें