फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना का विमान ट्रेनिंग के दौरान क्रैश, 17 लोगों की मौत

Tue, 30 Jul 2019 06:20 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान में विमान हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना का विमान ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान मंंगलवार सुबह रावलपिंडी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में क्रू मेंबर और नागरिकों सहित कुल 17 लोगों की मौत हो गई है। ये जानकारी सेना द्वारा जारी बयान में कही गई है।

विज्ञापन


मृतकों में दो पायलट भी शामिल हैं। जिनके नाम लेफ्टिनेंट कर्नल साकिब और लेफ्टिनेंट कर्नल वसीम हैं।

वहीं 12 अन्य नागरिक इस हादसे में घायल हो गए हैं। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें आग लग गई थी। बता दें रावलपिंडी राजधानी इस्लामाबाद से काफी करीब है। जहां पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय स्थित है।
 



घटना का एक वीडियो भी एक वेबसाइट पर जारी हुआ है। जिसमें दिख रहा है कि एक इमारत आग की लपटों में घिरी हुई है। हालांकि अभी तक हादसे से कितना नुकसान हुआ है और विमान का मॉडल क्या था, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


सेना की संचार शाखा के बयान में कहा गया है कि सेना और नागरिकों की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। जिन्होंने आग को बुझाया और घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें