फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहामास में भीषण विमान दुर्घटना: हादसे में 10 लोगों की मौत, जांच के बीच फ्लेमिंगो एयर की उड़ानों पर रोक

Sat, 11 Jul 2026 05:52 AM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन जुआन

सार

बहामास के नॉर्थ एंड्रोस क्षेत्र में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 लोगों की मौत हो गई। शुरुआत में एक व्यक्ति के जिंदा बचने की खबर सामने आई थी। हालांकि, इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सरकार ने एहतियात के तौर पर फ्लेमिंगो एयर की उड़ानों पर अस्थायी रोक लगा दी है। प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
बहामास में विमान दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैरेबियन देश बहामास में शुक्रवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद सरकार ने जांच पूरी होने तक फ्लेमिंगो एयर की उड़ानों पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह हादसा नॉर्थ एंड्रोस में हुआ, जो बहामास की राजधानी नासाउ के पश्चिम में स्थित द्वीपीय क्षेत्र है।
विज्ञापन


बहामास के प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने शुरुआत में बताया था कि हादसे में एक व्यक्ति जीवित बच गया है। हालांकि, बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पुष्टि की कि उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

विमान हादसे पर क्या बोले बहामास के पीएम?
डेविस ने कहा, "हम गहरे दुख के माहौल में एकत्र हुए हैं। आज, जब बहामास अपनी आजादी की 53वीं वर्षगांठ मना रहा था, यह दिन शोक में बदल गया। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है और जो अब कभी घर नहीं लौटेंगे, उनके प्रति हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"
विज्ञापन


बहामास विमान दुर्घटना जांच प्राधिकरण ने बताया कि विमान ने नासाउ के लिंडन पिंडलिंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और वह सैन एंड्रोस जा रहा था। दुर्घटनाग्रस्त विमान सेसना 402 मॉडल का था, जो बहामास में पंजीकृत था।

फ्लेमिंगो एयर की उड़ान पर लगी रोक
विमानन मंत्रालय ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच पूरी होने तक एहतियात के तौर पर फ्लेमिंगो एयर के एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार को हुई दो सुरक्षा संबंधी घटनाओं के बाद यह फैसला लिया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऊर्जा, उपयोगिताएं और विमानन मंत्री जोबेथ कोलबी-डेविस ने बताया कि पहली घटना शुक्रवार को ही फ्लेमिंगो एयर के एक अन्य विमान से जुड़ी थी। यह विमान मायागुआना जा रहा था, लेकिन उड़ान के दौरान पायलट ने तकनीकी समस्या की सूचना दी और विमान को वापस नासाउ ले आया। यात्रियों के उतरने के बाद विमान में आग लग गई। इस घटना की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें