फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine Crisis: अब रूस ने कीव के ऊपर छोड़े छह घातक गुब्बारे, यूक्रेनी सेना ने झटके में मार गिराया

Thu, 16 Feb 2023 12:09 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

यूक्रेन ने कहा है कि उसकी सेना ने कीव के ऊपर छह रूसी गुब्बारों को मार गिराया है, जिन पर कॉर्नर रिफ्लेक्टर लगे होने का संदेह था।
विज्ञापन
रूस ने कीव के ऊपर छोड़े छह घातक गुब्बारे - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जासूसी गुब्बारों को लेकर अभी अमेरिका और चीन के बीच तनाव खत्म भी नहीं हुआ था कि अब रूस ने भी यूक्रेनी राजधानी कीव के ऊपर छह घातक गुब्बारे छोड़ दिए हैं। हालांकि, जेलेंस्की की सेना इस दौरान मुस्तैद दिखी और एक झटके में सभी गुब्बारों को मार गिराया। प्रशासन ने गुब्बारों में कॉर्नर रिफ्लेक्टर और टोही उपकरण लगे होने की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


इस बीच यूक्रेनी वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इहनाट ने पुष्टि की है कि हवाोई हमले के सायरन राजधानी में उड़ रहे गुब्बारों के कारण बज रहे थे। यह हाल के दिनों में तथाकथित जासूसी गुब्बारों के सुर्खियां बटोरने के बाद आया है जब अमेरिका ने चीन पर खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए उच्च ऊंचाई वाला गुब्बारा छोड़ने का आरोप लगाया था। गुब्बारों को लॉन्च करने का उद्देश्य संभवतः हमारी वायु सुरक्षा का पता लगाने और समाप्त करने के लिए था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें