फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: नेपाल में राजनीतिक समूह और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प, छह लोग घायल

Sun, 07 Apr 2024 02:05 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

काठमांडू के प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे आंदोलनकारियों पर पुलिस के लाठीचार्ज में दो पुलिसकर्मी और एनएलएम के चार कैडर घायल हो गए। सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान घटना स्थल से एनएलएम के 12 कैडरों को गिरफ्तार भी किया गया।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित भद्रकाली में सिंहदरबार सचिवालय के सामने राजेंद्र महतो के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय मुक्ति आंदोलन के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस विवाद में दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम छह लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


काठमांडू के प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे आंदोलनकारियों पर पुलिस के लाठीचार्ज में दो पुलिसकर्मी और एनएलएम के चार कैडर घायल हो गए। सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान घटना स्थल से एनएलएम के 12 कैडरों को गिरफ्तार भी किया गया। नेपाल पुलिस के प्रवक्ता नबराज अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश की तो पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें