फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएई में छह भारतीयों ने मिलकर जीती 2.72 लाख डॉलर की लाटरी

Fri, 16 Apr 2021 08:59 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, दुबई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

यूएई में काम करने वाले छह भारतीय नागरिकों ने संयुक्त रूप से 10 लाख दिरहम (करीब 2.72 लाख अमेरिकी डॉलर) का लकी ड्रा जीतने में सफलता हासिल की है। विजेताओं में से पांच केरल के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


विजेताओं में से एक 69 वर्षीय राबर्ट ने कहा, मेरे कुछ साथी लाटरी में पैसे लगाते थे तो उनके कहने पर मैंने पहली बार इसमें शिरकत करने का निर्णय लिया। 40 साल से यूएई में काम कर रहे राबर्ट ने कहा कि वह ये पैसा अपनी बेटी को देगा, जिसकी जल्द ही शादी होने वाली है।

एक अन्य विजेता 35 वर्षीय मुहम्मद ने कहा कि मुझे मेरे साथी महजूज ने ईमेल के जरिये जीत की जानकारी दी। मैं बेहद खुश हूं और थोड़ा हैरान भी हूं। मेरे लिए यह जीत बहुत मायने रखती हैं, क्योंकि अब मैं अपने कुछ कर्ज चुका सकता हूं और बच्चों के भविष्य के लिए पैसे बचा सकता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें