फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-UK: निर्मला सीतारमण और ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की मुलाकात, भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते पर दिया जोर

Wed, 09 Apr 2025 07:45 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

वित्त मंत्री अभी अपने ब्रिटेन के दौरे पर हैं। जहां आज उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और वहां के चांसलर रेचल रीव्स से 11 डाउनिंग स्ट्रीट में मुलाकात की। साथ ही कई अहम मुद्दों पर बातचीत भी की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और ब्रिटेन के वित्तीय क्षेत्रों के बीच सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों के बीच शैक्षिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर - फोटो : PTI/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और ब्रिटेन की वित्त मंत्री रेचल रीव्स से 11 डाउनिंग स्ट्रीट में मुलाकात की। यह बैठक भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हुई बातचीत के संबंध में थी, जो दोनों देशों के बीच 13वीं यूके-भारत आर्थिक और वित्तीय वार्ता (ईएफडी) से पहले आयोजित की गई थी। बता दें कि इन दिनों वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने एक सप्ताह के ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया के दौरे पर हैं। इस दौरे की शुरुआत 8 अप्रैल को हुई। 

विज्ञापन


सीतारमण ने इन मुद्दों पर की चर्चा
वित्त मंत्री सीतारमण ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं भारत और ब्रिटेन से संबंधित कई मुद्दों पर बातचीत की। इसके बारे में जानकारी देते हुए सीतारमण ने बताया कि इस वार्ता के दौरान भारत और ब्रिटेन के वित्तीय क्षेत्रों के बीच सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों के बीच शैक्षिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की गई। इसके अलावा, व्यवसायों की पारस्परिक मान्यता, विज्ञान, प्रौद्योगिकी में सहयोग और भारत में ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों का स्वागत करने जैसे विषयों पर भी विचार किया गया।

ये भी पढ़ें:- Iran: ईरान में अमेरिकी निवेशकों के लिए खुले रास्ते, राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- हम परमाणु बम के पीछे नहीं...

भारत और ब्रिटेन के लिए क्यों खास है ईएफडी

विज्ञापन

अब बात अगर भारत और ब्रिटेन के बीच होने वाली वित्तीय वार्ता (ईएफडी) की करें तो ईएफडी दोनों देशों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां निवेश, वित्तीय सेवाएं, कराधान, वित्तीय विनियमन, और अवैध वित्तीय प्रवाह जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होती है। भारत ने इस वार्ता के दौरान आईएफएससी गिफ्ट सिटी, निवेश, बीमा और पेंशन क्षेत्र, फिनटेक, डिजिटल अर्थव्यवस्था, और जलवायु वित्त जुटाने के मुद्दे भी उठाए।

ये भी पढ़ें:- Shruti Chaturvedi: इस भारतीय महिला को अमेरिकी एयरपोर्ट पर यातनाएं; शौचालय भी नहीं जाने दिया, गर्म कपड़े उतारे

ब्रिटेन के चांसलर का बयान

वहीं इस मामले में ब्रिटेन की वित्त मंत्री रेचल रीव्स ने कहा कि इस वार्ता में वैश्विक मुद्दों और रोजगार सृजन पर चर्चा की जाएगी, क्योंकि ब्रिटेन भारत के साथ नया व्यापार समझौता करना चाहता है। उन्होंने बताया कि रोजगार, निवेश, और व्यापार के अवसर पैदा करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों और रक्षा में क्षमता को उजागर करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। गौरतलब है कि भारत और ब्रिटेन पिछले दो वर्षों से एफटीए पर बातचीत कर रहे हैं, और उम्मीद जताई जा रही है कि इस पर जल्द ही हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें