श्रीलंका को आर्थिक मदद देने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को फ्रांसीसी और जापानी वित्त मंत्री के साथ श्रीलंका को कर्ज पुनर्गठन के प्रक्रिया की घोषणा करेंगी। वाशिंगटन स्थित विश्व बैंक और आईएमएफ के सालाना स्प्रिंग बैठक में तीनों देशों के वित्त मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
यह है पूरा मामला
आईएमएफ ने मंगलवार को एक ब्रीफिंग में कहा कि जापान, भारत और फ्रांस गुरुवार को स्प्रिंग मीटिंग के अंत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें श्रीलंका के कर्ज पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की जाएगी। बयान में कहा कि तीनों देश मिलकर श्रीलंका के लिए एक लोन पुनर्गठन के लिए काम कर रहे हैं। जापानी वित्त मंत्री शुनिची सुजुकी, फ्रांसीसी वित्त मंत्री ब्रूनो ले मैयर और भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगी। श्रीलंका के राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे और श्रीलंकाई वित्त मंत्री शेहान सेमासिंघे लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से जुड़े रहेंगे। श्रीलंका के लोन पुनर्गठन के लिए 2.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर बेल आउट देने के लिए एक शर्त बनाया था।
श्रीलंका के राष्ट्रपति ने निर्मला का किया शुक्रिया
आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने ईएफएफ योजना के तहत तीन बिलियन अमेरिकी डॉलर तीनों देशों के आश्वासन के बाद श्रीलंका को 48 महीनों के लिए मंजूर की है। तीन बिलियन डॉलर के बेलआउट कार्यक्रम की पहली किश्त श्रीलंका को मिल भी चुकी है। आईएमएफ की वार्ताओं में शामिल राष्ट्रपति विक्रमसिंघे और वित्त मंत्री सेमासिंघे ने बेलआउट प्रोग्राम के लिए भारत और वित्त मंत्री सीतारमण का शुक्रिया किया है। 17वें आईएमएफ बेलआउट को कोलंबो के लिए काफी लंबी बैठकों के बाद मंजूरी दी गई थी।