फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर: बॉयफ्रेंड से मिलने की बात छिपाने पर 65 साल की महिला को जेल

Sat, 09 Jan 2021 06:27 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में बहुत अजीब घटनाएं घटी हैं। ये अजीबोगरीब घटना सिंगापुर की है। यहां एक 65 साल की महिला को अपने बॉयफ्रेंड (पुरुष मित्र) से मिलने के जुर्म में पांच महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। बॉयफ्रेंड की उम्र 72 साल है। 

विज्ञापन


हुआ कुछ ऐसा कि सिंगापुर में एक महिला अपने पुरुष मित्र से मिली जो कोरोनो वायरस कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में था। उसने उसके साथ मुलाकात की बात छुपाई। अधिकारियों ने सीसीटीवी और अन्य सामग्री देखने के बाद यह पता लगाया कि वह अपने मित्र से मिली थी।

दरअसल 65 साल की ओह बी ह्योक को अपने परिवार की चिंता थी। उसे लगता था कि अगर उसने मिलने-जुलने का खुलासा किया तो लोग क्या सोचेंगे। उससे दूरी बनाने लगेंगे। ओह ने 72 साल के लिम किआंग होंग के साथ कोविड 19 पॉजिटिव टेस्ट से पहले फरवरी में पांच बार मुलाकात की थी। बॉयफ्रेंड होंग मार्च में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें