फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flight Turbulence: सिंगापुर से चीन जा रहे बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान में गड़बड़ी, सात यात्रियों को आई चोट

Sat, 07 Sep 2024 05:19 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

सिंगापुर से चीन से गुआंगझोउ जा रहे विमान में गड़बड़ी की खबर है। गड़बड़ी के कारण विमान को हवा में झटके लगे। बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान में यात्रा कर रहे सात लोग हवा में टर्ब्युलेंस के कारण चोटिल हो गए।
विज्ञापन
सिंगापुर से चीन जा रहे ड्रीमलाइनर एयरक्राफ्ट में यात्रियों को लगे झटके (प्रतीकात्मक) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Flight Turbulence: सिंगापुर से चीन जा रहे बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान में गड़बड़ी के कारण सात यात्रियों को चोट आई है। जिस विमान में गड़बड़ी हुई उसे संचालित करने वाली एयरलाइन कंपनी का नाम स्कूट है। खबरों के मुताबिक ग्वांगझू में सुरक्षित लैंडिंग कराने के बाद एक शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया। विमानन कंपनी स्कूट ने बताया, शुक्रवार सुबह विमान के ग्वांगझू के पास पहुंचने पर चालक दल ने गड़बड़ी की शिकायत की। इसके बाद बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर श्रेणी के इस विमान में टर्ब्युलेंस हुआ। झटके लगने के कारण चार यात्रियों और तीन चालक दल के सदस्यों को चोटें आईं। 
विज्ञापन


एक चोटिल यात्री अस्पताल में भर्ती
खबर के मुताबिक स्कूट एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या- टीआर100 सुबह करीब 5.45 बजे सिंगापुर से रवाना हुई थी। उड़ान भरने के करीब तीन घंटे बाद टर्ब्युलेंस की खबर आई। स्थानीय समयानुसार सुबह 9.10 बजे विमान चीन के ग्वांगझू में सुरक्षित लैंड कराया गया। स्कूट कंपनी के मुताबिक ग्वांगझू पहुंचने पर पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा सहायता मुहैया कराई गई। 6 सितंबर को स्थानीय समयानुसार रात 8.30 बजे, एक चोटिल यात्री को बेहतर निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंपनी ने यात्रियों के साथ-साथ चालक दल के जीवन के साथ कोई समझौता न करने की बात कही है।

35 हजार फीट की ऊंचाई पर लगे झटके, रफ्तार पर भी लगाम
फिलहाल, विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की संख्या के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। विमानों के आवागमन पर नजर रखने वाली वेबसाइट- फ्लाइट रडार के मुताबिक जब विमान 35,000 फीट की ऊंचाई पर था, उसी समय झटके लगे। लगभग 500 नॉट की गति से उड़ रहा विमान अचानक 25 फीट नीचे आ गया। इस दौरान गति लगभग आधी- 262 नॉट हो गई। इस डेटा के मुताबिक हालात सामान्य होने पर विमान वापस अपनी मूल ऊंचाई और गति हासिल करने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें