फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singapore: सिंगापुर के सांसदों ने भारतीय मूल के वरिष्ठ मंत्री को दी शुभकामना; राष्ट्रपति चुनाव में ठोकेंगे ताल

Fri, 07 Jul 2023 02:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

सिंगापुर में हर छह साल में होने वाला राष्ट्रपति चुनाव इस साल वर्तमान राष्ट्रपति हलीमा याकूब के कार्यकाल 13 सितंबर खत्म होने से पहले होना है। यहां राष्ट्रपति पद के लिए कड़े नियम और शर्त हैं।
विज्ञापन
Tharman Shanmugaratnam - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर की संसद में सांसदों ने वरिष्ठ मंत्री थर्मन शनमुगरत्नम को उनकी आखिरी संसदीय बैठक के दौरान शुभकामनाएं दी। थर्मन ने पिछले दो दशक से अधिक समय से देश की जनता के लिए काम किया। अब वह सभी राजनीतिक और आधिकारिक पदों से इस्तीफा देकर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

विज्ञापन


इससे पहले भारतीय मूल के 66 वर्षीय थर्मन ने वरिष्ठ मंत्री, सामाजिक नीतियों के लिए समन्वय मंत्री और पीपुल्स एक्शन पार्टी से इस्तीफा दे दिया। गुरुवार को वह अपने आखिरी संसदीय बैठक में शामिल हुए थे। उनके आखिरी संसदीय बैठक पर सदन की नेता इंद्राणी राजा ने कहा कि हम एसएम थर्मन और उनके  प्रभावशाली भाषणों को बहुत याद करेंगे। उनका सबसे बड़ा तोहफा जटिल आर्थिक सिद्धांतों को सरल बनाना है। 

उन्होंने आगे कहा कि हम उनकी बुद्धिमता और हास्य को भी बहुत याद करेंगे। यहां ज्यादातर लोग उन्हें एक दोस्त और संसद के सदस्य के तौर पर याद करेंगे। थर्मन ने साल 2001 में राजनीति में कदम रखा था। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट में कई पद भी संभाले। वह देश के उप-प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री और वित्त मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने सिंगापुर का मौद्रिक प्राधिकरण और वास्तविक केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष और सॉवरेन वेल्थ फंड जीआईसी के उपाध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं। थर्मन आर्थिक विकास बोर्ड की अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के अध्यक्ष भी रहे। 
विज्ञापन


सिंगापुर में हर छह साल में होने वाला राष्ट्रपति चुनाव इस साल वर्तमान राष्ट्रपति हलीमा याकूब के कार्यकाल (13 सितंबर) खत्म होने से पहले होना है। यहां राष्ट्रपति पद के लिए कड़े नियम और शर्तें हैं। राष्ट्रपति चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को सिंगापुर का नागरिक होना आवश्यक है। उसकी उम्र 45 से ज्यादा होनी चाहिए और वह सिंगापुर में कम से कम 10 साल से रह रहा हो। नामांकन के दौरान वह किसी भी पार्टी से जुड़ा न हो और उसने सार्वजनिक और निजी सेवा में कम से कम 20 साल तक काम किया हो। 
 
नियमों के मुताबिक, सार्वजनिक क्षेत्र की सेवा में उम्मीदवार मंत्री, मुख्य न्यायाधीश, संसद के अध्यक्ष, अटॉर्नी जनरल, लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, महालेखा परीक्षक, महालेखाकार या स्थायी सचिव के रूप में कम से कम तीन वर्षों तक काम किया हो। वहीं निजी क्षेत्र की सेवा में कम से कम तीन वर्षों तक कंपनी के मुख्य कार्यकारी के तौर पर काम किया हो और इस दौरान कंपनी के पास शेयरधारकों की इक्विटी में औसतन 500 मिलियन सिंगापुर डॉलर होना चाहिए। इनके अलावा व्यक्ति के पास राष्ट्रपति पद के कार्यों और कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने का भी अनुभव होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें