फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर: सरोजिनी पद्मनाथन के पास मंदिरों की कमान, हिंदू बोर्ड में भारतीय संस्कृति के प्रबंधन के लिए नियुक्ति

Fri, 26 Dec 2025 07:08 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, सिंगापुर।

सार

सिंगापुर के हिंदू एंडावमेंट्स बोर्ड ने सरोजिनी पद्मनाथन को नया सीईओ बनाया है। उन्होंने अपने 40 साल के करियर में अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया। अब वह प्रमुख हिंदू मंदिरों और भारतीय संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों का संचालन करेंगी।
विज्ञापन
पद्मनाथन - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रमुख हिंदू मंदिरों का प्रबंधन करने वाली सिंगापुर में वैधानिक संस्था, हिंदू एंडावमेंट्स बोर्ड (एचईबी) ने जन सेवा को समर्पित एक नेता को अपना नया मुख्य कार्यकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। सरोजिनी पद्मनाथन को एचईबी का सीईओ नियुक्त किया गया। अपने 40 वर्षों के करियर में उन्होंने 1990 के दशक में अस्पतालों के पुनर्गठन और कोविड-19 महामारी के दौरान संगठनात्मक मजबूती बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


सरोजिनी पद्मनाथन ने स्वास्थ्य मंत्रालय और हेल्थ साइंसेज अथॉरिटी में वरिष्ठ पदों पर कार्य किया, जहां उन्होंने चिकित्सा, नर्सिंग और प्रशासनिक क्षेत्रों में कार्यबल विकास का नेतृत्व किया। स्थानीय अखबारों के मुताबिक, 57 वर्षीय पद्मनाथन इससे पहले एचईबी की वित्त सदस्य रह चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने वित्तीय प्रशासन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और बोर्ड के संचालन से गहरे से जुड़ी रहीं। 

ये भी पढ़ें: अमेरिका का नाइजीरिया में ISIS के खिलाफ घातक हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने जारी की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख हिंदू मंदिरों का प्रबंधन
हिंदू एंडावमेंट्स बोर्ड सिंगापुर के प्रमुख हिंदू मंदिरों (श्री मरिअम्मन और श्री शिवन जैसे मंदिरों) का प्रबंधन करता है। इसके अलावा, यह संस्कृति, समुदाय और युवा मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय समुदाय के लिए सांस्कृतिक, धार्मिक और परोपकारी कार्यक्रमों की भी देखरेख भी करता है। पद्मनाथन ने चिकित्सा, नर्सिंग और प्रशासनिक क्षेत्रों में मानव संसाधन विकास का नेतृत्व किया और स्वास्थ्य प्रणाली को अधिक सुदृढ़ बनाने में योगदान दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें