सिंगापुर के संसद अध्यक्ष टैन-चुआन-जिन ने कहा कि मुझे उन्हें जोर से या असंसदीय भाषा में व्यक्त नहीं करना चाहिए था। इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने जैम्स से भी बात की है और उनसे माफी मांगी है।
सिंगापुर के संसद अध्यक्ष टैन-चुआन-जिन ने विपक्षी संसद सदस्य से मंगलवार को माफी मांगी है। आरोप है कि इस साल अप्रैल में भारतीय मूल के एक सांसद को बोलने के लिए बुलाने के बाद उन्होंने विपक्षी दल के संसद सदस्य का अपमान करने के लिए असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया था। उन्होंने जैमस को 'पॉपुलिस्ट' कहा था।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वाकया इस साल 17 अप्रैल को तब हुआ था जब विपक्षी वर्कर्स पार्टी के सांसद जैमस लिम के भाषण के बाद सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) के सांसद विक्रम नायर को बोलने के लिए बुलाया गया था। जैमस ने अपने भाषण के दौरान सिंगापुर के सामाजिक समझौते में सुधार के लिए राष्ट्रपति हलीमा याकूब के आह्वान के समर्थन में आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा था कि सिंगापुर ने अभी तक 'आधिकारिक गरीबी रेखा' की सीमा नहीं तय की है। यह अचंभित और परेशान करने वाला है।
टैन ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'इस साल अप्रैल में संसद की बैठक की एक रिकॉर्डिंग प्रसारित हो रही है। मुझे वह रिकॉर्डिंग सुननी पड़ी क्योंकि मुझे वह अवसर याद नहीं था।' रिपोर्ट्स में उनके हवाले से बताया गया है कि क्लिप को देखने के बाद ऐसा लगता है कि चैंबर में दिए गए भाषण पर यह मेरी प्रतिक्रिया थी। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी उन्होंने कहा वह उनके अपने निजी विचार थे। ये बातें उन्होंने किसी और से नहीं बल्कि खुद से कही थीं।
विज्ञापन
इस दौरान माफी मांगते हुए उन्होंने आगे लिखा, 'हालांकि, मुझे उन्हें जोर से या असंसदीय भाषा में व्यक्त नहीं करना चाहिए था। इसके लिए मैं माफी मांगता हूं।' उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने जैम्स से भी बात की है और उनसे माफी मांगी है।