फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singapore: सिंगापुर में इमारत गिरने से भारतीय मूल के श्रमिक की मौत, आठ घंटे बाद मलबे से निकाला गया शव

Fri, 16 Jun 2023 11:05 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

एससीडीएफ ने जांच के दौरान 11 आपातकालीन वाहन, करीबन 70 अधिकारी और खोज करने के लिए दो कुत्ते भी भेजे थे। कर्मचारियों की खोज में एक फाइबर ऑप्टिक स्कोप, लाइफ डिटेक्शन इक्विप्मेंट भी भेजा गया था। 
विज्ञापन
Singapore Civil Defence Force - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर के तेनजोंग में एक बिल्डिंग के गिरने से उसमें दबे 20 वर्षीय भारतीय मूल के युवक के शव को आठ घंटे बाद मलवे से बाहर निकाला गया। ऐक सन डिमोलिशन एंड इंजीनियरिंग द्वारा नियोजित भारतीय कर्मचारी की मौत गुरुवार को तेनजोंग पगारमें फूजी जेरोक्स टावर्स इमारत के विध्वंस कार्यों के दौरान ढहने के बाद हुई। 
विज्ञापन


बचाव दल को कर्मचारी का शव मिला, जिसकी पहचान उस समय नहीं हो पाई थी। गुरुवार की देर रात रेस्क्यू और खोज अभियान के दौरान लगभग छह घंटे बाद मलवे से शव को बाहर निकाला गया। 

सिंगापुर नागरिक सुरक्षा बल (एससीडीएफ) ने एक बयान जारी करते हुए कहा- 'एक जटिल खोज अभियान के दौरान लापता हुए कर्मचारी को मलवे के भीतर से ढूंढ निकाला गया। शाम छह बजे के आसपास वह एक टूटे हुए कंक्रीट ढांचे के नीचे दबा हुआ पाया गया था। बाहर निकाले जाने के बाद न तो उसकी पल्स चल रही थी न ही वह सांस ले रहा था।' 
विज्ञापन


शव को रात के नौ बजकर 45 मिनट में मलवे से बाहर निकाला गया और पैरामेडिकल टीम द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया था। 

एससीडीएफ ने कहा कि ऑपरेशन में आपदा सहायता और बचाव दल के कर्मियों ने जगह बनाने के लिए मलबे के माध्यम से अपना रास्ता बनाया। इस दौरान उन्हें यह जानना था कि शरीर के हिस्से कहां फंसे हो सकते हैं। 

एससीडीएफ ने जांच के दौरान 11 आपातकालीन वाहन, करीबन 70 अधिकारी और खोज करने के लिए दो कुत्ते भी भेजे थे। कर्मचारियों की खोज में एक फाइबर ऑप्टिक स्कोप, लाइफ डिटेक्शन इक्विप्मेंट भी भेजा गया था। 

कार्तिक वैद्य जो यहां एंसन हाउस में काम करते हैं, उन्होंने कहा कि जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो वह श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित थे। उन्होंने कहा- 'इमारत गिराने का काम महीनों से जारी था, जब भी मैं अपने दफ्तर से वापस आता था तो इसी स्तरों को नीचे गिरते हुए देखता था।'
विज्ञापन


सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड के डेवलपर ने इस घटना पर शोक जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें