फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर : जबरन वसूली के मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को 18 महीने कैद की सुनाई गई सजा

Tue, 30 Nov 2021 02:14 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, सिंगापुर

सार

सिंगापुर में भारतवंशी महादेवन एडविन ने एक विवाहित उद्योगपति से 60,000 सिंगापुरी डॉलर की जबरन वसूली की चार लोगों की साजिश का हिस्सा होने से जुड़े आपराधिक धमकी के एक मामले में अपना दोष स्वीकार किया है।
विज्ञापन
jail - सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल के 29 वर्षीय महादेवन एडविन को सिंगापुर में सोमवार को 18 महीने कैद की सजा सुनाई गई। भारतवंशी ने एक विवाहित उद्योगपति से 60,000 सिंगापुरी डॉलर की जबरन वसूली की चार लोगों की साजिश का हिस्सा होने से जुड़े आपराधिक धमकी के एक मामले में अपना दोष स्वीकार किया है।

विज्ञापन


60,000 सिंगापुरी डॉलर की जबरन वसूली के लिए उद्योगपति का बनाया यौन वीडियो
इन लोगों ने उद्योगपति का 2019 में एक अन्य व्यक्ति से यौन संबंध बनाने का वीडियो गुप्त तरीके से बना लिया था। जबरन वसूली की इस साजिश की शुरुआत में व्यवसायी के निजी सहायक समेत तीन लोग शामिल थे। उन्होंने जबरन वसूली की राशि घटाकर 50,000 सिंगापुरी डॉलर कर दी थी।

हालांकि राशि के लेनदेन से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। साजिश में शामिल टैन योंग जियान ने दो अप्रैल, 2020 को भारतीय मूल के 29 वर्षीय महादेवन एडविन को जबरन वसूली की साजिश का हिस्सा बना लिया। उसे 53 वर्षीय व्यवसायी से मिलने वाली राशि में से 50-50 प्रतिशत बांटने का वादा किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें