फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर चुनाव: सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी ने हासिल की बड़ी जीत, 90 फीसदी सीटों पर मिली फतह

Sat, 11 Jul 2020 05:06 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर।
विज्ञापन
सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

सिंगापुर की सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) ने शुक्रवार के आम चुनाव में भारी भरकम जीत हासिल की। वहीं, विपक्षी वर्कर्स पार्टी (डब्ल्यूपी) ने रिकॉर्ड 10 सीटें जीतीं। इसके अलावा, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग को अपने चुनाव क्षेत्र उनके प्रतिद्वंदी अंग मो किओ के खिलाफ जीत मिली है। 

विज्ञापन


साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पीएपी ने अंतिम परिणामों के साथ अगली सरकार का गठन किया है। इस चुनाव में पीएपी को 93 सीटों में से लगभग 90 फीसदी सीटों पर जीत हासिल हुई है। 


रिपोर्ट के अनुसार, सत्तारूढ़ पार्टी जो 1959 से सत्ता में है, उसने 15 बहु-सीटों वाले निर्वाचन क्षेत्रों और 13 एकल-सीट वाले वार्डों में जीत दर्ज की। पीएपी को 61.24 फीसदी वोट हासिल हुए। वहीं, मुख्य विपक्षी वर्कर्स पार्टी (डब्ल्यूपी) ने रिकॉर्ड 10 सीटों पर जीत हासिल की है, इसमें उसने अल्जनीद निर्वाचन क्षेत्र की पांच सीटों पर फिर से कब्जा जमाया है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ली सियन लूंग ने कहा है, खैर, यह उतना मजबूत जनादेश नहीं है जितना मुझे उम्मीद थी, लेकिन यह एक अच्छा जनादेश है। मुझे लगता है कि 61 प्रतिशत वोट बहुत सम्मानजनक है। 

द स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पीएपी को 61.24 फीसदी वोट हासिल हुए हैं। इसमें 2015 में हुए चुनावों की तुलना में पीएपी को 8.7 फीसदी कम वोट मिले हैं। पिछले चुनावों में प्रधानमंत्री लूंग की पार्टी को 69.9 फीसदी वोट हासिल हुए थे। 

महामारी के दौरान हुआ मतदान
वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रकोप के बीच सिंगापुर में शुक्रवार को नई सरकार के गठन के लिए लोगों ने मुंह पर मास्क और हाथों में दस्ताने पहनकर मतदान केंद्रों की तरफ रुख किया था। 

भीड़भाड़ कम करने के लिए मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 1,100 कर दी गई थी, जो पिछले चुनावों में 880 थी। वहीं, मतदान अधिकारी सामाजिक सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करते दिखाई दिए थे।

इन चुनावों में सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी के एक बार फिर सत्ता में आने की संभावना जताई गई थी। फिर भी, प्रधानमंत्री ली सियन लूंग के लिए यह चुनाव एक बड़ी परीक्षा माना जा रहा था। कोविड-19 संकट के दौरान अर्थव्यवस्था को संभालना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी।

चुनाव विभाग (ईएलडी) ने कहा कि मतदान के दौरान सुबह 65 साल और उससे अधिक उम्र के लोग मतदान करेंगे, ताकि युवा मतदाताओं से उनका संपर्क कम से कम हो और वे दूसरे लोगों से पहले मतदान कर पाएं। कुछ मतदान केंद्रों पर सुबह से लंबी कतारें देखी गईं। बता दें कि सिंगापुर में मतदान अनिवार्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें