फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIA: सिंगापुर एयरलाइंस के विमान ने 62 सेकेंड तक झेली थी टर्बुलेंस, पायलट ने बताया क्या हुआ था

Sat, 25 May 2024 04:14 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों के अनुसार, पहले विमान 1664 फीट प्रति मिनट की दर या 507 मीटर प्रति मिनट की दर से ऊपर की तरफ गया। इसके छह सेकेंड बाद ही विमान 1536 फीट प्रति मिनट की दर से नीचे की तरफ आया। 
विज्ञापन
सिंगापुर एयरलाइन के विमान में टर्बुलेंस से कई य़ात्री हुए थे घायल। - फोटो : ANI/Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट एसक्यू321 बीती 21 मई को टर्बुलेंस में फंस गई थी। इस दौरान एक यात्री की मौत भी हो गई थी। इसकी पूरी दुनिया में चर्चा हुई थी। अब पता चला है कि उस दिन सिंगापुर एयरलाइंस का विमान 62 सेकेंड तक टर्बुलेंस में फंसा रहा था और इस दौरान विमान पहले ऊपर गया और फिर तेजी से नीचे गिरा। विमान सिंगापुर से लंदन जा रहा था। जब विमान म्यांमार के इर्रावड्डी डेल्टा क्षेत्र के ऊपर था, इस दौरान वह टर्बुलेंस में फंस गया। 
विज्ञापन


62 सेकेंड तक टर्बुलेंस में फंसा रहा विमान
फ्लाइट ट्रैकिंग डाटा वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 के अनुसार, सिंगापुर एयरलाइंस का विमान बोइंग 777-300ईआर  62 सेकेंड में दो बार ऊपर नीचे हुआ। सिंगापुर के समय के अनुसार, दोपहर करीब 3.49 बजे विमान टर्बुलेंस में फंसा। विमान 37 हजार फीट पर उड़ रहा था और टर्बुलेंस में फंसते ही वह पहले ऊपर जाकर 37400 फीट की ऊंचाई पर पहुंचा। इसके बाद तेजी से नीचे गिरा और 36,975 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया। फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों के अनुसार, पहले विमान 1664 फीट प्रति मिनट की दर या 507 मीटर प्रति मिनट की दर से ऊपर की तरफ गया। इसके छह सेकेंड बाद ही विमान 1536 फीट प्रति मिनट की दर से नीचे की तरफ आया। इसके तीन सेकेंड बाद ही विमान 900 फीट प्रति मिनट की दर से फिर से ऊपर की तरफ गया और फिर 1536 फीट प्रति मिनट की दर से नीचे आया। बताया जा रहा है कि तेजी से ऊपर नीचे जाने के चलते विमान में टर्बुलेंस हुआ विमान में अफरा-तफरी मच गई। 

पायलट ने बताया क्या हुआ होगा
पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि विमान 37,000 फीट से गिरकर 31,000 फीट पर पहुंच गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक पायलट ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि जब विमान तेजी से ऊपर गया तो गुरुत्वाकर्षण बल के चलते यात्रियों को ऐसा लगा जैसे उन पर सीटे पर बैठे हुए दबाव पड़ रहा है। इसके बाद जब विमान तेजी से नीचे गया तो यात्री अपनी सीटों से उछलकर विमान की छत से टकरा गए। इसके बाद दूसरी बार फिर से यही प्रक्रिया हुई। इससे यात्री घबरा गए। इसी दौरान घबराहट में ब्रिटिश यात्री ब्रिटन ज्योफ्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए। टर्बुलेंस के बाद पायलट ने मेडिकल इमरजेंसी की घोषणा कर विमान को आपात स्थिति में बैंकॉक के स्वर्णभूमि एयरपोर्ट पर उतारा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें