फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में अमेरिका के कई शहरों में सिखों का प्रदर्शन

Mon, 07 Dec 2020 02:19 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

भारत में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों के समर्थन में अमेरिका के कई शहरों में सिखों ने शांतिपूर्वक विरोध रैलियां निकालीं।  कैलिफोर्निया में प्रदर्शनकारियों की कारों के काफिले के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर बढ़ने से ‘बे ब्रिज’ पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

विज्ञापन


इसके अलावा इंडियानापोलिस में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए और किसानों के समर्थन में नारे लगाए। यहां प्रदर्शन कर रहे गुरिंदर सिंह खालसा ने कहा, किसान देश की आत्मा हैं। हमें अपनी आत्मा की रक्षा करनी होगी।


सिख नेता दर्शन सिंह दरार ने कहा, हम भारत सरकार से कानूनों का वापस लेने का आग्रह नहीं कर रहे हैं, बल्कि यह हमारी मांग है। इससे पहले, शिकागो में सिख अमेरिकी समुदाय के लोगों ने इकट्ठा होकर भारतीय दूतावास के सामने रैली निकाली थी। सिखों ने बे एरिया की तरह ही न्यूयार्क, ह्यूस्टन, मिशिगन, शिकागो और वाशिंगटन डीसी में भी रैली निकालने की चेतावनी दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें