फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख धर्म के मुरीद हुए अमेरिकी गवर्नर, कहा-इस धर्म में समाए हैं सेवा, समानता और गरिमा के मूल्य

Wed, 15 Apr 2020 06:00 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सिख - फोटो : Facebook
विज्ञापन

न्यू जर्सी के गवर्नर ने वैशाखी के अवसर पर सिख समुदाय को अपने संदेश में कहा कि सिख धर्म में सेवा, समानता एवं गरिमा के मूल्य समाहित हैं और जब दुनिया कोविड-19 महामारी से जूझ रही है तो ऐसे में ये मूल्य बहुत महत्व रखते हैं। वैशाखी का पर्व 13 अप्रैल को मनाया जाता है।

विज्ञापन


इसी दिन खालसा की स्थापना हुई थी। फिल मर्फी ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘सिख समुदाय को वैशाखी की शुभकामनाएं। सिख समुदाय में सेवा, समानता और गरिमा के मूल्य समाहित हैं जो मौजूदा समय में मुख्य रूप से महत्वपूर्ण हैं।’

उन्होंने कहा कि देश में न्यू जर्र्सी सिखों की सर्वाधिक संख्या वाले राज्यों में से एक है, इसलिए इस अवकाश को मान्यता देने के लिए इस राज्य से बेहतर स्थान नहीं हो सकता। न्यू जर्सी में करीब एक लाख सिख-अमेरिकी रहते है। कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में न्यूयॉर्क के बाद न्यू जर्सी सर्वाधिक प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें