फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा: भारतीय मूल के सिख पर दो बच्चों की बेरहमी से हत्या का आरोप, पत्नी पर भी किया हमला

Fri, 21 Oct 2022 03:45 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो

सार

आरोपी सोमवार की रात अपनी गिरफ्तारी के बाद से बातचीत करने में असमर्थ है और उम्मीद है कि आरोपों का सामना करने के लिए उसे बुधवार सुबह अदालत में हाजिर किया जाएगा। 
विज्ञापन
canada-police - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

45 वर्षीय भारतीय मूल के कनाडाई सिख पर मॉन्ट्रियल में उसके दो बच्चों की उनके घर में हत्या के बाद दो मामलों में उस पर प्रथम श्रेणी हत्या का आरोप लगाया गया है। कमलजीत अरोड़ा पर 17 अक्टूबर को 11 और 13 साल की उम्र के अपने बेटे और बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। सीटीवी न्यूज ने बताया कि मंगलवार को उस पर फर्स्ट-डिग्री हत्या के दो आरोप लगाए गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू हिंसा के मामले में उसने अपनी पत्नी रमा रानी अरोड़ा का गला घोंट कर उसे मारने की कोशिश की थी। 

विज्ञापन


पड़ोसी एनी चार्पेंटियर के अनुसार, इन दो बच्चों की बड़ी बहन ने सबसे पहले अधिकारियों को इस भयावह घटना के बारे में बताया। एनी दफ्तर से घर लौट रही थी, तभी किशोरी उसके दरवाजे पर आई और उसे 911 पर कॉल करने के लिए कहा। एनी ने बताया, युवा लड़की आकर मुझसे कह रही थी, मुझे एक फोन चाहिए, मुझे एक फोन चाहिए। पुलिस जब घर पहुंची तो वहां एक 11 साल का लड़का और 13 साल की एक लड़की गंभीर हालत में मिली। बच्चों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके पिता को भी पुलिस हिरासत में गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, हालांकि उसकी हालत अब स्थिर है।

मंगलवार को उसकी पेशी स्थगित कर दी गई क्योंकि न्यायाधीश ने तय किया वह अदालत में पेश होने लायक नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अदालत को बताया गया था कि आरोपी सोमवार की रात अपनी गिरफ्तारी के बाद से बातचीत करने में असमर्थ है और उम्मीद है कि औपचारिक रूप से आरोपों का सामना करने के लिए बुधवार सुबह अदालत में हाजिर किया जाएगा। लावल मेयर स्टीफन बॉयर ने ट्विटर पर परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा लावल शोक में है। यह समझना मुश्किल है कि ऐसी दुखद घटना कैसे हो सकती है। मैं लोगों से यह कहना चाहता हूं कि अगर आपके जीवन में कुछ चल रहा है, तो प्रतीक्षा न करें, कॉल करें। लावल में एक लाइन है, 2-1-1, जिसे आप कॉल कर सकते हैं। समस्या जो भी हो, दूसरे छोर मदद के लिए लोग मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें