फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाशिंगटन में सिख समुदाय ने जरूरतमंदों के लिए शुरू की लंगर सेवा, लोगों को बांटे जा रहे खाने के पैकेज

Mon, 29 Jun 2020 01:40 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
सिख समुदाय ने जरूरतमंदों के लिए शुरू की लंगर सेवा - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका के वाशिंगटन डीसी मेट्रोपॉलिटन एरिया के सिल्वर स्प्रिंग में 'गुरु नानक फाउंडेशन ऑफ अमेरिका' पिछले सात हफ्तों से ड्राइव-थ्रू फूड डिस्ट्रीब्यूशन जोन में 'लंगर' का आयोजन कर रहा है। इसे हर रविवार को आयोजित किया जाता है। इस दौरान यहां पहुंचने वाले लोगों को खाने के पैकेज दिए जाते हैं। 

विज्ञापन


'गुरु नानक फाउंडेशन ऑफ अमेरिका' के 25 से अधिक स्वयंसेवकों के समूह ने केवल सात हफ्तों में 2,100 से अधिक खाने के पैकेज बनाए और वितरित किए हैं। यहां पर हर रविवार 300 के करीब परिवार अपनी कार में सवार होकर इन खाने के पैकेजों को लेने के लिए आते हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान खाने की तलाश में लोग यहां तक पहुंचते हैं। 
 

विभिन्न धर्मों के लोग ड्राइव-थ्रू में सुबह 9:30 बजे तक पहुंच जाते हैं, हालांकि वितरण सुबह 11 बजे से पहले नहीं होता है। खाने का पैकेज लेने वाली एक महिला ने स्वयंसेवकों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि मैं आप लोगों की शुक्रगुजार हूं कि आपलोग समाज की मदद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनमोल नारंग बनीं अमेरिकी सैन्य अकादमी से स्नातक की उपाधि पाने वाली पहली सिख महिला

पैकेज लेने वाले अन्य लोगों ने भी कहा कि जब आप यहां कुछ लेने आते हैं, आपको ऐसा नहीं लगेगा कि आपकी मर्यादा कम हो रही है, बल्कि ऐसा महसूस होगा कि आप इस मदद के लिए इनकी तारीफ कर सकते हैं। 
विज्ञापन


'गुरु नानक फाउंडेशन ऑफ अमेरिका' के गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रतिनिधि गिनी अहलूवालिया ने कहा कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान सारी कहानी बयां कर देती है और मुझे लगता है हम भगवान के आभारी हैं कि हम इस फूड ड्राइव को पूरा करने में सक्षम हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें