फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: ब्रिटेन में सिखों के पवित्र ग्रंथ की बेअदबी का मामला, पुलिस ने शुरू की घृणा अपराध की जांच

Fri, 21 Jul 2023 03:20 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

पुलिस ने बताया कि इस तरह का कोई भी अपराध, जो पीड़ित या किसी अन्य व्यक्ति की जाति या धर्म के प्रति शत्रुता या पूर्वाग्रह से प्रेरित होता है, उसे घृणा अपराध माना जाता है और ऐसी घटनाओं की पूरी गंभीरता से जांच की जाती है। 
विज्ञापन
पुलिस घृणा अपराध की कर रही जांच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के लीड्स में सिखों के पवित्र धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद ब्रिटेन की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घृणा अपराध के एंगल से जांच कर रही है। वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस ने बताया कि उन्हें रविवार को सिख समुदाय के एक व्यक्ति ने घटना के बारे में सूचना दी। जिसके बाद पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
घटना लीड्स के हेडिंग्ले इलाके में 12 जुलाई को घटी। जिसमें धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी की गई। वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस के चीफ स्टीव डोड्स ने बताया कि इस तरह का कोई भी अपराध, जो पीड़ित या किसी अन्य व्यक्ति की जाति या धर्म के प्रति शत्रुता या पूर्वाग्रह से प्रेरित होता है, उसे घृणा अपराध माना जाता है और ऐसी घटनाओं की पूरी गंभीरता से जांच की जाती है। पुलिस ने कहा कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। घटना की जांच की जा रही है और दोषी का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

पुलिस ने बताया कि समुदाय के लोगों को जांच के बारे में अपडेट किया जा रहा है। साथ ही घटना के बारे में कोई भी सूचना रखने वाले व्यक्ति को आगे आकर पुलिस की मदद की अपील की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें