फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Mauritius Ties: पीएम मोदी का मॉरीशस दौरा; भारतीय उच्चायुक्त का दावा- RuPay, UPI समेत कई अहम समझौते होंगे

Mon, 10 Mar 2025 10:57 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुइस

सार

PM Modi Mauritius Visit: मॉरीशस में भारतीय उच्चायुक्त ने कहा, 'पीएम मोदी की यह यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे नई सरकार के साथ शुरुआती संवाद स्थापित होगा और दोनों देशों के संबंधों की दिशा तय होगी'। प्रधानमंत्री मोदी 12 मार्च को अपनी यात्रा समाप्त कर भारत लौटेंगे।
विज्ञापन
अनुराग श्रीवास्तव, मॉरीशस में भारतीय उच्चायुक्त - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और मॉरीशस के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय सरकारी यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। यह जानकारी मॉरीशस में भारत के उच्चायुक्त अनुराग श्रीवास्तव ने दी है।  
विज्ञापन


रुपे और यूपीआई से बढ़ेगा आर्थिक सहयोग
भारतीय उच्चायुक्त ने कहा कि इस यात्रा के दौरान रुपे कार्ड और यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) को मॉरीशस में लॉन्च किया जाएगा। इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक जुड़ाव और बढ़ेगा, खासकर पर्यटन और चिकित्सा यात्राओं में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, रुपे और यूपीआई से भारतीय पर्यटकों को मॉरीशस में और मॉरीशस के नागरिकों को भारत में आसानी से डिजिटल भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। यह उन लोगों के लिए भी उपयोगी होगा जो भारत में चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जाते हैं'।  

व्यापारिक संबंध होंगे और मजबूत
भारत और मॉरीशस ने 2021 में व्यापक आर्थिक सहयोग और भागीदारी समझौते (सीईसीपीए) पर हस्ताक्षर किए थे, जो भारत का अफ्रीका के किसी भी देश के साथ पहला व्यापार समझौता था। प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए नए व्यापार समझौतों पर भी चर्चा होगी।  
विज्ञापन


2023-24 में दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 851.13 मिलियन अमेरिकी डॉलर का हुआ।
  • भारत से मॉरीशस को निर्यात – 778.03 मिलियन डॉलर  
  • मॉरीशस से भारत को निर्यात – 73.10 मिलियन डॉलर  

मॉरीशस के आर्थिक सुधार और विकास योजनाएं
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम देश के कुल ऋण को जीडीपी के 83% से घटाकर 60% तक लाने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए वे विकास भागीदारों, वैश्विक संस्थानों और मित्र देशों के साथ सहयोग कर रहे हैं। इसके अलावा, मॉरीशस अपने अर्थव्यवस्था में विविधता लाने के लिए नए क्षेत्रों जैसे खेल उद्योग में भी निवेश कर रहा है।  

दोनों देशों के बीच नए समझौते
प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान कई मुद्दों पर समझौता होने की संभावना है। जिसमें द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए समझौता, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए सहयोग, इसके साथ छोटे और मध्यम उद्यमों (एसएमई) को समर्थन देना और मानव संसाधन और कुशल श्रमिकों के आदान-प्रदान पर चर्चा भी होनी है।

महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस में भारतीय सहायता से निर्मित दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। जिसमें पहला सरकारी सेवाओं के कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए- सिविल सर्विस कॉलेज प्रोजेक्ट और दूसरा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एरिया हेल्थ सेंटर प्रोजेक्ट शामिल है।  

सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का दौरा
पीएम मोदी मॉरीशस में सर शिव सागर गुलाम की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके अलावा, वे गंगा तालाब भी जाएंगे, जो मॉरीशस के हिंदू समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी, जब से नवीन रामगुलाम सरकार ने पिछले नवंबर में कार्यभार संभाला है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें