फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एस्ट्राजेनेका के ट्रायल में साइड इफेक्ट कोविड -19 दवा के कारण नहीं हुआ था' 

Thu, 17 Sep 2020 03:19 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
एस्ट्राजेनेका के ट्रायल में साइड इफेक्ट कोविड-19 दवा के कारण नहीं हुआ था। इस बात का खुलासा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के हवाले से समाचार एजेंसी रायटर्स ने अपनी रिपोर्ट में किया है। बता दें कि साइड इफेक्ट के कारण इस दवा का परीक्षण कुछ दिन के लिए रोक दिया गया था। 
विज्ञापन

 




यहां हो रहे कोरोना वैक्सीन का परीक्षण साइड इफेक्ट की वजह से 6 सितंबर को रोक दिया गया था। बताया गया कि ट्रायल में एक शख्स को दवा देने के बाद उसे रीढ़ संबंधी बीमारी शुरू हो गई थी, जिसे ट्रांसवर्स माइलिटिस कहा जाता है। 

लेकिन अब दस्तावेजों से पता चला है कि ये बीमारी शायद ही कोविड 19 वैक्सीन देने से हुई हो। इस बारे में तथ्य नहीं मिले हैं कि ट्रायल के दौरान दवा देने से प्रतिभागी को दिक्कत हुई। 
विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की इस दवा का परीक्षण ब्रिटेन, ब्राजील, भारत और दक्षिण अफ्रीका में दोबारा शुरू हो गया है, हालांकि अमेरिका में अभी शुरू नहीं हुआ है। एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड ने अभी रायटर्स की रिपोर्ट पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें