फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ चटर्जी ने चीन में संभाला संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष राजनयिक का पदभार

Wed, 17 Feb 2021 04:51 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बीजिंग
विज्ञापन
सिद्धार्थ चटर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी सिद्धार्थ चटर्जी ने चीन में वैश्विक संस्था के शीर्ष राजनयिक के तौर पर औपचारिक रूप से पदभार संभाल लिया है। विश्व की सर्वाधिक आबादी वाले इस देश में वह संयुक्त राष्ट्र की 27 एजेंसियों के कामकाज की निगरानी करेंगे। उन्हें चीन में ‘यूनाइटेड नेशंस रेजीडेंट कोआर्डिनेटर’ (यूएनआरसी) नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


चटर्जी ने पदभार संभालते हुए कहा, पिछले चार दशकों में विश्व में बड़े आर्थिक और सामाजिक बदलाव हुए हैं, जिसके तहत चीन में करोड़ों लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। चीन के इस अनुभव से वैश्विक विकास चुनौतियों का हल करने में और सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है।

चटर्जी ने संयुक्त राष्ट्र में 24 वर्ष से अधिक समय तक विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं। चटर्जी को भारतीय थल सेना में बहादुरी के लिए 1995 में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें