फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jane Lu: सफाईकर्मी की बेटी कैसे बन गई 500 करोड़ की मालकिन, जानें 'जेन लू' की सक्सेस स्टोरी

Sun, 16 Oct 2022 11:23 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जेन लू के माता-पिता चीन में आकर बस गए थे। उन्होंने शुरुआत में सफाइकर्मी के रूप में काम किया, लेकिन वे चाहते थे कि जेन किसी बड़ी कंपनी में अकाउंटेंट की जॉब करें, लेकिन जेन को बिजनेस करना था। ऐसे में उन्होंने माता-पिता से बिना बताए जॉब छोड़ दी।
विज्ञापन
Showpo CEO Jane Lu - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत और लगन से जुटते हैं, तो एक दिन वे पूरे जरूर होते हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली जेन लू ने। अकाउंटेंट की जॉब छोड़ने के लिए उन्हें लोगों के ताने सुनने पड़े। उन्हें भला-बुरा कहा गया, लेकिन इन सबसे बेपरवाह जेन अपने सपनों को पूरा करने में जुटी रहीं। 

विज्ञापन


मेहनत व लगन से लगातार काम करते हुए उन्होंने एक कपड़ों की ऑनलाइन कंपनी शुरू की और अब वह करोड़पति बन गई हैं। उनका बिजनेस आज 120 से अधिक देशों में फैल चुका है और फैशन की दुनिया में वह जाना-पहचाना नाम भी बन चुकी हैं। आज की तारीख में जेन लू 500 करोड़ से अधिक की मालकिन बन चुकी हैं। 

माता-पिता चाहते थे अकाउंटेंट की जॉब करें लू 
जेन लू के माता-पिता चीन में आकर बस गए थे। उन्होंने शुरुआत में सफाइकर्मी के रूप में काम किया, लेकिन वे चाहते थे कि जेन किसी बड़ी कंपनी में अकाउंटेंट की जॉब करें, लेकिन जेन को बिजनेस करना था। ऐसे में उन्होंने माता-पिता से बिना बताए जॉब छोड़ दी। वह ठीक सुबह घर से निकल जाती थीं, जिससे उनके पैरेंट्स को यह लगे कि वह जॉब पर जा रही हैं, लेकिन जेन इस दौरान अपने सपनों को उड़ान देने में जुटी हुईं थीं। 
विज्ञापन


गैराज में खोली कपड़ों की दुकान 
जेन ने अपने पैरेंट्स के गैराज में चोरी-छिपे एक कपड़ों की दुकान खोली। वे यहां कपड़ों को रखतीं और उन्हें बेचतीं। धीरे-धीरे उन्होंने दुकान को एक गोदाम में स्थापित कर लिया, इसी दौरान उन्होंने इन कपड़ों को ऑनलाइन बेचने की सोची। जेन ने इसके बाद Showpo नाम की फैशन कंपनी बनाई। 2012 तक सोशल मीडिया पर इस कंपनी के 20 हजार से अधिक फॉलोअर्स हो गए थे। धीरे-धीरे जेन की कंपनी के कपड़े बिकते गए और वह 500 करोड़ की मालकिन बन गईं। अब उनके पास एक आलीशान घर, लग्जरी गाड़ियां हैं। 2016 की फोर्ब्स की सूची में भी जेन का नाम शुमार हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें