फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अमेरिका: दक्षिणी कैरोलिना के विश्वविद्यालय में गोलीबारी, दो लोगों की मौत, तीन घायल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 01 May 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में गोलीबारी - फोटो : social media

अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के एक विश्वविद्यालय में गोलीबारी से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। 



जानकारी के मुताबिक संदिग्ध एक कमरे में गोलीबारी कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उससे हथियार छीना और हिरासत में ले लिया। संदिग्ध के पास एक पिस्तौल थी। कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने इसका ट्विटर पर वीडियो शेयर किया, जिसमें छात्र कैंपस की लाइब्रेरी से भागते हुए दिख रहे हैं। 

 




वहीं पुलिस बल कैंपस के अंदर जा रहा है। छात्रा ने घटना से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दरवाजे का कांच जमीन पर पड़ा हुआ है।

 




30 छात्रों वाले विश्वविद्यालय ने छात्रों से सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा है। यहां मंगलवार को छात्रों की अखिरी कक्षा थी, क्योंकि गुरुवार से परीक्षा शुरू होने वाली हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फेडेरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) भी इस काम में पुलिस की सहायता कर रही है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next