अमेरिका के मिसौरी प्रांत में गोलीबारी होने की खबर है। इसमें एक संदिग्ध व्यक्ति और एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार गोलीबारी की चपेट में आने से दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।