फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shooting in Los Angeles: लॉस एंजिल्स में गोलीबारी, तीन की मौत; चार घायल

Sat, 28 Jan 2023 10:38 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में चार लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में गोलीबारी की खबर है। यहां शनिवार सुबह हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में चार लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, कैलिफोर्निया में एक महीने में सामूहिक गोलीबारी की यह चौथी घटना है।

विज्ञापन

लॉस एंजिल्स पुलिस अधिकारी फ्रैंक प्रीसीडो ने बताया कि घटना बेवर्ली क्रेस्ट में दोपहर करीब 2.30 के बाद हुई। हमलावर ने सात लोगों पर गोलीबारी की। कार में बैठे तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं बाहर खड़े लोग घायल हो गए। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हमलावर ने गोलीबारी किस कारण से की। बता दें, हाल ही में लॉस एंजिल्स के एक डांस हॉल में हुई गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में नौ लोग घायल भी हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें