फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : विस्कॉन्सिन के मॉल में गोलीबारी, आठ लोग घायल, हमलावर फरार 

Sat, 21 Nov 2020 08:24 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विस्कॉन्सिन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य के ववातोसा में मिल्वौकी के पास एक मॉल में गोलीबारी हुई है, जिसमें आठ लोग घायल हो गए हैं। हमलावर मौके से फरार हो गया। ववातोसा के पुलिस प्रमुख बैरी वैबर ने कहा है कि जांचकर्ता मेफेयर मॉल में हुई गोलीबारी के संदिग्ध आरोपी की पहचान करने में जुटे हैं।  

विज्ञापन


बैरी ने कहा कि शुरुआती बयानों से पता चलता है कि इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी 20 से 30 साल का पुरुष है। पुलिस प्रमुख ने कहा, दमकल विभाग ने सात वयस्कों और एक किशोर को अस्पताल पहुंचाया है। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि उनके जख्म कितने गंभीर हैं। अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है। फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है। 

ववातोसा के मेयर डेनिस मैकब्राइड ने कहा, घटना की जानकारी मिलते ही 75 पुलिस अधिकारियों को मेफेयर मॉल भेजा गया है। पीड़ितों में से किसी को भी ऐसी चोटें नहीं दिखीं, जिनसे जान का खतरा हो। हालांकि, हम अपनी तरफ से सभी सावधानी बरत रहे हैं। 
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है। साथ ही एंबुलेंस भी खड़ी दिखाई दीं। पुलिस अधिकारी अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर मॉल के भीतर दाखिल होते हुए दिखाई दिए। 

मॉल में मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि गोलीबारी की आवाज सुनकर ग्राहकों के बीच डर का माहौल पैदा हो गया। मॉल के स्टॉफ ने तुरंत कदम उठाते हुए सभी ग्राहकों से झुकने के लिए कहा और उन्हें मॉल के पीछे ले गए। साथ ही मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया। उसने बताया कि मॉल के पीछे बने एक कमरे में दर्जनों ग्राहक और छह कर्मचारी लॉक थे। ये लोग तभी बाहर निकले जब पुलिस टीम यहां पहुंची।  

जांचकर्ता उस संदिग्ध की पहचान निर्धारित करने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही गोलीबारी करने वाला आरोपी फरार हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें