अमेरिका के मैडिसन में गिरफ्तारी के दौरान एक 30 वर्षीय संदिग्ध की पुलिस गोलीबारी में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, उसने हाथापाई के दौरान एक अधिकारी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया था। टेजर असफल रहने पर अधिकारी ने गोली चलाई। घटना की जांच विस्कॉन्सिन आपराधिक जांच विभाग कर रहा है।
मैडिसन के एक पुलिस अधिकारी ने एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी। क्योंकि पीड़ित ने अपनी गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पुलिस को चाकू से घायल कर दिया था। यह जानकारी शहर के पुलिस प्रमुख ने दी।
पुलिस ने क्या बताया?
यह घटना कहां हुई?
2015 में, उसी सड़क पर एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने टोनी रॉबिन्सन, जो मिश्रित नस्ल के थे उसको गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। जिला अटॉर्नी ने उस घटना में पुलिस के खिलाफ कोई आरोप दायर नहीं किया, क्योंकि उन्होंने अधिकारी की कार्रवाई को उचित ठहराया था।
बुधवार को गोली चलाने वाले अधिकारी और गोली लगने से मारे गए व्यक्ति की नस्ल के बारे में पुलिस ने कोई जानकारी जारी नहीं की। लेकिन मैडिसन में अश्वेत समुदाय के समर्थकों ने कहा कि मरने वाला व्यक्ति अश्वेत था।
अश्वेत समुदाय के लोगों ने क्या कहा?
मैडिसन स्थित अश्वेत समुदाय के हिमायती समूह अर्बन ट्रायज की प्रमुख ब्रांडी ग्रेसन ने कहा 'मैडिसन की एक सड़क पर एक और अश्वेत व्यक्ति की मौत हो गई। हमारे समुदाय ने उसका नाम जानने से पहले ही उसे मरते हुए देखा। यह राज्य हिंसा की क्रूरता है।'
पुलिस को क्या सूचना मिली?
पैटर्सन ने बताया कि पुलिस को पड़ोस में खड़ी गाड़ियों में घुसने की कोशिश करने की सूचना मिली थी। पैटर्सन ने बताया कि संदिग्ध पुलिस अधिकारियों के सड़क पर संपर्क करने से पहले पास के पिछे से होते हुए बाइक पर भाग निकला। पैटर्सन ने बताया कि संदिग्ध या तो अपनी बाइक से गिर गया या अधिकारियों ने उसे बाइक से नीचे उतारा और हाथापाई के दौरान उसने चाकू निकालकर एक अधिकारी को घायल कर दिया।
पुलिस प्रमुख ने बताया कि एक अधिकारी ने टेजर का इस्तेमाल किया, लेकिन वह असफल रहा। उन्होंने आगे बताया कि चाकू से घायल हुए उसी अधिकारी ने अपनी बंदूक चलाई और गोली लगने वाले व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने बंदूक चलाने वाले अधिकारी को एक अनुभवी अधिकारी बताया, लेकिन इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं दी।
पैटर्सन ने बताया कि एक अन्य अधिकारी घायल हो गया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि कैसे। अन्य दो अधिकारी सुरक्षित हैं। विस्कॉन्सिन का आपराधिक जांच विभाग इस गोलीबारी की जांच करेगा क्योंकि इसमें पुलिस अधिकारी शामिल हैं।