फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: शेर बहादुर देउबा ने ली नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ, पांचवीं बार बने पीएम

Tue, 13 Jul 2021 08:57 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, काठमांडो

सार

नेपाल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शेर बहादुर देउबा पांचवीं बार प्रधानमंत्री बने हैं।राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने संविधान के अनुच्छेद 76(5) के तहत उन्हें प्रधानमंत्री नियुक्त किया। 
विज्ञापन
शेर बहादुर देउबा, पीएम नेपाल - फोटो : dna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा मंगलवार को पांचवीं बार देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने मंगलवार देर शाम पीएम पद की शपथ ले ली। वहीं  प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद ही देउबा ने लघु मंत्रिमंडल का गठन कर दिया है। इस मंत्रिमंडल में केवल पांच मंत्री रहेंगे।  
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने संविधान के अनुच्छेद 76(5) के तहत उन्हें प्रधानमंत्री नियुक्त किया। यह पांचवीं बार है जब देउबा (74) ने नेपाल के प्रधानमंत्री के तौर पर सत्ता में वापसी की है। उनकी नियुक्ति उच्चतम न्यायालय द्वारा सोमवार को दिए गए फैसले के अनुरूप है। जिसने के पी शर्मा ओली को हटाते हुए प्रधानमंत्री पद के लिए उनके दावे पर मुहर लगाई थी।

देउबा को एक महीने के भीतर विश्वास मत साबित करना होगा
संवैधानिक प्रावधान के तहत प्रधानमंत्री के तौर पर नियुक्ति के बाद देउबा को 30 दिनों के अंदर सदन में विश्वास मत हासिल करना होगा। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को प्रधानमंत्री ओली के 21 मई के संसद की प्रतिनिधि सभा को भंग करने के फैसले को रद्द कर दिया था और देउबा को प्रधानमंत्री नियुक्त करने का आदेश दिया था। प्रधान न्यायाधीश चोलेंद्र शमशेर राणा के नेतृत्व वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने कहा था कि प्रधानमंत्री के पद पर ओली का दावा असंवैधानिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें