फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: जपोरिझिया परमाणु संयंत्र के आसपास गोलाबारी जारी, आईएईए प्रमुख करेंगे नुकसान का आकलन

Tue, 30 Aug 2022 01:20 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, स्लोवियांस्क/बर्लिन।

सार

रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि यूक्रेनी सेना दो बार संयंत्र पर गोलाबारी कर चुकी है और कुछ गोले रिएक्टर ईंधन व रेडियोधर्मी कचरे को जमा करने वाली इमारतों के पास भी गिरे हैं। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रूसी सेना ने एक सशस्त्र यूक्रेनी ड्रोन को जपोरिझिया संयंत्र के पास मार गिराया है।
विज्ञापन
जपोरिझिया परमाणु संयंत्र के आसपास गोलाबारी। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस-यूक्रेन में जपोरिझिया परमाणु संयंत्र के आसपास रॉकेट और तोपों से गोलाबारी के बीच अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रोसी संयंत्र के लिए निकल चुके हैं। जबकि सोमवार तड़के भी संयंत्र के पास हुई गोलाबारी के लिए दोनों देशों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया। आशंका है कि क्षेत्र में संघर्ष जारी रहने की स्थिति में संयंत्र को होने वाला नुकसान विकिरण का रिसाव बढ़ा सकता है।

विज्ञापन

 
रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि यूक्रेनी सेना दो बार संयंत्र पर गोलाबारी कर चुकी है और कुछ गोले रिएक्टर ईंधन व रेडियोधर्मी कचरे को जमा करने वाली इमारतों के पास भी गिरे हैं। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रूसी सेना ने एक सशस्त्र यूक्रेनी ड्रोन को जपोरिझिया संयंत्र के पास मार गिराया है। हालांकि लड़ाई में पानी की पाइपलाइन अभी क्षतिग्रस्त है। इस बीच, स्थानीय अधिकारी दनीप्रोपेत्रोवस्क क्षेत्र के गवर्नर वलांतीन रेजनिचेंको ने बताया कि रविवार देर रात भारी गोलाबारी के बाद निकोपोल के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप रही। उधर, आईएईए प्रमुख राफेल ग्रोसी ने ट्वीट किया, आखिर वह दिन आ गया। सहयोग एवं सहायता मिशन...रवाना हो चुका है। उन्होंने 13 अन्य सदस्यों के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की।

मारहनेत्स व जपोरिझिया शहर में कई इमारतें क्षतिग्रस्त
सोमवार तड़के रूस की तरफ से हुए रॉकेट हमलों में मारहनेत्स में करीब एक दर्जन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। जिले के प्रशासनिक प्रमुख वेवहेन येवतुशेंको ने बताया कि 45,000 की आबादी वाले इस शहर में हालात बिगड़ रहे हैं। उधर, सिटी काउंसिल के सदस्य एनोतोलिये कुरतेव ने बताया कि जपोरिझिया शहर में भी रूस ने हमला किया, जिसमें कई इमारतें तथा मकान क्षतिग्रस्त हो गए। हमले में दो लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन


विश्व के सामने आएंगे संयंत्र के हालात 
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रोसी के जपोरिझिया एटमी संयंत्र दौरे पर विश्व के सामने स्पष्ट हो सकेगा कि वहां के हालात क्या हैं। सबसे बड़ा तनाव क्षेत्र में होने वाले नुकसान और उससे हुए विकिरण का अंदाजा लगाना है। ग्रोसी अपनी 13 सदस्यीय टीम के साथ यहां के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने ट्वीट किया, हमें यूक्रेन और यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र की रक्षा करनी होगी।

दुगिना मौत के मामले में दूसरे संदिग्ध की पहचान
रूसी शीर्ष सुरक्षा एजेंसी (एफएसबी) ने सोमवार को एक अन्य यूक्रेनी संदिग्ध की पहचान की और आरोप लगाया कि वह रूसी राष्ट्रवादी विचारक अलेक्जेंडर दुगिन की बेटी की हत्या में शामिल था। यूक्रेनी नागरिक बोगदान सिगानेंको ने दुगिन की बेटी दरिया दुगिना की हत्या की तैयारी में मदद की। दुगिन को पश्चिमी देशों में कुछ लोग ‘पुतिन का दिमाग’ कहते हैं। सिगानेंको ने मुख्य संदिग्ध नताल्या वोवक को एक जाली पहचानपत्र व जाली लाइसेंस प्लेट दी थी तथा विस्फोटक उपकरण को जोड़ने में उसकी मदद की थी, जो दुगिना की कार में लगाया गया था।

रूस से वीजा समझौता स्थगित करेगा ईयू
यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्य देश 2007 में रूस के साथ हुए वीजा सुविधा समझौते को स्थगित करने की तैयारी कर रहे हैं। फाइनेंशियल टाइम्स ने वार्ता में शामिल तीन अधिकारियों के हवाले से बताया कि ईयू के विदेश मंत्री मंगलवार और बुधवार को प्राग में दो दिनी बैठक में इस निलंबन का समर्थन करेंगे। माना जा रहा है कि इस कदम से रूस को बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि इसमें ईयू के वीजा की मांग करने वाले रूसी लोग भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें