फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: नेपाल में महिला को डायन बता जबरन मैला खिलाया, महिलाओं ने ही की ज्यादती

Mon, 19 Aug 2019 12:12 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नेपाल में ग्राीमणों की ओर से एक 35 वर्षीय महिला को डायन बताकर कथित तौर पर पीटने और मानव मल खाने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महोत्तरी जिले के बिरता गांव में गत सोमवार को पांच महिलाओं के समूह ने पीड़िता की पिटाई की और मानव मल खाने को मजबूर किया। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक श्याम कृष्ण अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान सबिता देवी, पोशिला धनुवार, इंद्रा देवी सिंह धनुवार, सुकेश्वरी देवी और राजश्री अनुवर के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि सुकेश्वरी और राजश्री को पुलिस हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

गौरतलब है कि नेपाल के कुछ हिस्सों में महिलाओं को डायन बताकर उनकी पिटाई और हत्या के मामले सामने आते रहे हैं। वहीं, देश में पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी डायन प्रथा की घटनाएं सामने आती रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें