जमानत याचिका खारिज होने के बाद शहबाज शरीफ
- फोटो : पीटीआई
पाकिस्तान के नेता प्रतिपक्ष और पीएमएल-एन के प्रमुख शाहबाज शरीफ को 700 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी के अगले दिन मंगलवार को जवाबदेही अदालत ने 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया। पूर्व पीएम नवाज शरीफ के भाई शाहबाज की सोमवार को हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद देश की भ्रष्टाचार रोधी शाखा राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने उन्हें अदालत परिसर से हिरासत में ले लिया था।
शाहबाज की गिरफ्तारी ऐसे वक्त हुई, जब विपक्षी दलों का गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट पीएम इमरान खान के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़े स्तर पर प्रदर्शन की योजना बना रहा है। 69 वर्षीय शाहबाज पर आरोप है कि 2008 से 2018 तक देश के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्होंने फर्जी खातों से कई ट्रांजेक्शन किए।