फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seychelles: सेशेल्स के राष्ट्रपति बोले- भारत विकास में अहम भागीदार बनें, स्वास्थ्य-शिक्षा में मिलकर करें काम

Tue, 28 Oct 2025 04:18 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विक्टोरिया

सार

India-Seychelles Relations: सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मीनी ने कहा कि भारत उनके देश की स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्षा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में मदद कर सकता है। उन्होंने बताया कि भारत-सेशेल्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा जारी है।
विज्ञापन
भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और सेशेल्स राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मीनी - फोटो : X (@VPIndia)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन की सेशेल्स यात्रा के दौरान वहां के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मीनी ने कहा कि भारत उनके देश के विकास में एक अहम भागीदार साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि सेशेल्स स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन-यापन की लागत जैसे क्षेत्रों में भारत के साथ मिलकर काम करना चाहता है, ताकि आम लोगों के जीवन पर तुरंत सकारात्मक असर डाला जा सके। राष्ट्रपति हर्मीनी ने यह भी कहा कि भारत और सेशेल्स के बीच पहले से ही रक्षा और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में मजबूत सहयोग है और दोनों देशों के अधिकारी नियमित रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन


‘भारत स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन-यापन की लागत में हमारी मदद कर सकता है’
उन्होंने कहा हमने भारत के अधिकारियों के साथ शुरुआती चर्चा की है कि भारत कैसे स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन-यापन की लागत में हमारी तुरंत मदद कर सकता है। हम ऐसी रणनीति पर काम कर रहे हैं जिससे इन क्षेत्रों में तुरंत असर दिखे। राष्ट्रपति हर्मीनी ने आगे कहा कि भारत ने हमेशा सेशेल्स का विश्वसनीय साझेदार रहा है, खासकर रक्षा और समुद्री सुरक्षा में। उन्होंने जोड़ा कि भारत हमारे सैन्य अधिकारियों को प्रशिक्षण देने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। वर्तमान में कई सेशेल्स अधिकारी भारत में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Earthquake: पश्चिमी तुर्किए में भूकंप के तेज झटके, 6.1 मापी गई तीव्रता, दहशत में सड़कों पर उमड़े लोग
विज्ञापन


50 साल पूरे करेंगे भारत-सेशेल्स संबंध
अगले वर्ष भारत और सेशेल्स अपने राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रपति हर्मीनी ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते आपसी विश्वास और साझा मूल्यों पर आधारित हैं। उन्होंने कहा हम उम्मीद करते हैं कि भारत हमारे सामाजिक-आर्थिक विकास में मदद करेगा। व्यापार, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग बहुत जरूरी है। हम भारत पर निर्भर नहीं रहेंगे, लेकिन उसके अनुभव और ज्ञान से लाभ उठाना चाहेंगे।

सेशेल्स के सामने चुनौतियां
राष्ट्रपति हर्मीनी ने बताया कि उनके देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती युवाओं में हेरोइन की लत है, जिससे लगभग 10% युवा प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि देश में अभी तक पुनर्वास कार्यक्रमों की कमी है, लेकिन सरकार इस दिशा में कदम उठा रही है। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य अगले पांच वर्षों में सेशेल्स को बदलना है। इसके लिए हम स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर फोकस कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Pakistan: शहबाज चापलूसी के ओलंपिक में अव्वल..., ट्रंप की तारीफ पर भड़के पूर्व राजदूत; शशि थरूर ने किया समर्थन

भारत-सेशेल्स संबंधों में नई ऊर्जा
इससे पहले, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति हर्मीनी से स्टेट हाउस में मुलाकात की और भारत सरकार की ओर से शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने हिंद महासागर क्षेत्र और ग्लोबल साउथ में शांति, स्थिरता और समृद्धि के साझा दृष्टिकोण को दोहराया। भारतीय उच्चायुक्त रोहित रथीश ने बताया कि इस दौरे के दौरान दोनों देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे नए क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। आने वाले समय में दोनों देशों के बीच कई नए प्रमुख प्रोजेक्ट और पहलें शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें